newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Animal: रणबीर कपूर की Animal के पहले गाने का पोस्टर हुआ आउट, रश्मिका संग लिप-लॉक करते नजर आ रहे एक्टर

Animal: एनिमल का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर मच अवेटेड फिल्म एनिमल का पहला गाना ‘हुआ मैं’ कल रिलीज किया जाएगा। फिल्म की मेन लीड रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मिडिया पर ‘हुआ मैं’ गाने का पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि एनिमल का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। जी हां, संदीप रेड्डी वांगा वही डायरेक्टर हैं जिन्होनें पहले अर्जुन रेड्डी और बाद में उसका ब्लॉकबस्टर हिंदी रीमेक कबीर सिंह बनाया था।

एनिमल का पहला गाना ‘हुआ मैं’ कल रिलीज होने वाला है। रश्मिका ने गाने का एक पोस्टर शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है- ‘हुआ मैं… कल रिलीज किया जाएगा, और मैं व्यक्तिगत तौर पर इस गाने के हर वर्जन के साथ प्यार में हूं।’ आपको बता दें कि एनिमल एक पैन इंडिया मल्टी लिंग्वल फिल्म है जो हिंदी के अलावा तमिल, तेलगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हों वाली है। ऐसे में फिल्म का गाना- HuaMain (हिंदी में ) Ammayi (तेलगु में) Neevaadi (तमिल में) OhBhaale (कन्नड़ में) Pennaale (मलयालम में) कल रिलीज किया जाएगा।

अब बात ‘हुआ मैं’ गाने के पोस्टर की करें तो इस पोस्टर में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना प्लेन की कॉकपिट में बैठे एक दूसरे को लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के कानों में हेडफोन्स लगे हैं और सामने सफ़ेद बर्फ की चादर में ढका पहाड़ नजर आ रहा है। गाने के पोस्टर को देखकर साफ़ पता चलता है कि ये फिल्म सिर्फ एक्शन ही नहीं बल्कि रोमांस से भी भरपूर होने वाली है। रणबीर कपूर और रश्मिका की फिल्म एनिमल इस साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।