नई दिल्ली। ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर एक साथ स्पॉट किये गए। मुंबई की रिमझिम बारिश के बीच मलाइका और अर्जुन को एक साथ देखा गया। दरअसल, मलाइका और अर्जुन लंच डेट पर पहुंचे थे, जिसके बाद कपल को एक साथ गाड़ी में बैठकर जाते देखा गया है। इस दौरान मलाइका सफ़ेद मिनी जंपशूट और गॉगल्स में बेहद खूबसूरत दिखीं तो अर्जुन ब्लैक कैजुअल और बिनि में एकदम कूल नजर आए। मलाइका और अर्जुन का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें इनदिनों टॉक ऑफ़ द टाउन बनी हुई थी। पिछले दिनों अर्जुन के अकेले वेकेशन पर जाने और मलाइका का अर्जुन के बिना पार्टी करने की तस्वीरें सामने आईं थी। जिसके बाद से कपल के ब्रेकअप की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई थी।
Malla and Arjun just put a stop to all the breakup rumours as they step out for a romantic rainy lunch in the city! ❤️❤️
Follow @pinkvilla for more!
.
.
.#malaikaarora #arjunkapoor #Pinkvilla pic.twitter.com/NXntcJB0Wo— Pinkvilla (@pinkvilla) August 27, 2023
लेकिन कल मलाइका के एक पोस्ट पर जब अर्जुन कपूर ने कमेंट किया और हार्ट वाले इमोजी भेजे और अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का इस तरह लंच डेट पर निकलना ये साफ इशारा करता है कि कपल के बीच में सब ठीक है और कोई ब्रेकअप नहीं हुआ है।