newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

The Kerala Story: 32000 महिलाओं की दर्दनाक कहानी को बताने वाली ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज डेट हुई आउट, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी यह फिल्म

The Kerala Story: आतंकवादी संगठनों कई महिलाओं को डरा धमका कर उन्हें अगुवा कर लिया था और उन्हें अपना गुलाम बना लिया था। दरअसल, सनसाइन पिक्चर्स द्वारा एक टीजर शेयर किया गया था जिसमें अदा शर्मा नजर आ रही है। एक्ट्रेस अपना दर्द बयां करती दिख रही है।

नई दिल्ली। विवादों के बीच मेकर्स ने अब ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। दरअसल, इस फिल्म का टीजर पिछले साल रिलीज किया गया था जिसके बाद इसके टीजर का लोगों ने काफी विरोध किया था और इस फिल्म को बैन करने की मांग भी उठी थी। हालांकि, अब मेकर्स इस फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को इस साल 5 मई को रिलीज कर रहे है। यह फिल्म देश में हिंदुओं के साथ हुए अत्याचार की कहानी को बताता है। कहानी में ऐसी महिलाओं का जिक्र किया गया है जिन्हें बहला फुसलाकर और उन पर दबाव बना कर उन्हें अगवा किया गया था। चलिए जानते है फिल्म के बारे में पूरी जानकारी-

इस दिन फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक

दरअसल, आतंकवादी संगठनों कई महिलाओं को डरा धमका कर उन्हें अगुवा कर लिया था और उन्हें अपना गुलाम बना लिया था। दरअसल, सनसाइन पिक्चर्स द्वारा एक टीजर शेयर किया गया था जिसमें अदा शर्मा नजर आ रही है। एक्ट्रेस अपना दर्द बयां करती दिख रही है। वह बताती है कि कैसे शालिनी उन्नीकृष्णनन नाम की लड़की ,जो  नर्स बनकर लोगों को सर्व करना चाहती थी। वह अब फातिमा बा हैं और एक आईएसआईएस टेरर, जो अफगानिस्तान जेल में बंद है। वह अकेली नहीं है उसके जैसी 32000 लड़कियां इसकी शिकार हुई है। 32 हजार हिंदू और ईसाई समुदायों की लड़कियों को किडनैप कर उनका धर्म बदलवाया गया उनमें से अधिकांश सीरिया, अफगानिस्तान और अन्य आईएसआईएस और हक्कानी समूह के प्रभाव वाले क्षेत्रों में बंद हैं। इन्ही 32000 महिलाओं की कहानी को इस फिल्म में दिखाया गया है।

ट्रेलर देख के ये साफ पता चलता है कि कैसे हिंदु और क्रिश्चियन समुदाय की लड़कियों का ब्रेन वाश करके उन्हें अल्लाह की तरफ झुकाव कराया जाता है और उन्हें उनका धर्म बदलने को मजबूर किया जाता है। ट्रेलर को दर्शकों ने अब तक खूब प्यार दिया है।

फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन किया

फिल्म के निर्देशन की बात करें तो फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने विपुल अमृतलाल शाह की देखरेख में किया है। यह एक ऐसी कहानी है जो हर किसी को हिला कर रख देगी। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस कहानी से अभी भी कई लोग अंजान है आज भी लोगों को केरल की यह घटना के बारे में नहीं पता। विपुल अमृतलाल शाह ने इस फिल्म के बारे में कहा कि मैं केवल उस कहानी के बारे में सोचता हूं जो मेरे दिल को छूती है और मुझे इसे सुनाने के लिए प्रेरित करती है।