newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TMKOC: ‘तारक मेहता…’ शो में ‘दयाबेन’ की वापसी पक्की, निर्माता असित मोदी ने दिशा वकानी को लेकर कही ये बात

TMKOC: दयाबेन का किरदार निभाकर लोगों के घरों में फेमस होने वाली दिशा वकानी का गुजराती अंदाज और गरबा लोगों को खूब पसंद आता था। साल 2017 में दिशा वकानी ने इस कॉमेडी शो से ब्रेक लिया था। कहा जा रहा था कि वो मैटरनिटी ब्रेक पर चली गई है।

नई दिल्ली। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो है जो आज नहीं बल्कि कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। ये एक ऐसा शो है जो हर उम्र के लोगों के साथ बैठकर देखा जा सकता है। मस्ती, मजाक और मुश्किलों से भरा ये शो लोगों को खूब गुदगुदाता है। यही कारण है कि शो हर घर में देखा जाता है। पिछले 14 साल से शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है लेकिन बीते कुछ समय से शो में उथल-पूथल देखने को मिल रही है। एक के बाद एक एक्टरों के शो छोड़ने की खबरें सामने आ रही है। पहले तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने की खबरें सामने आई थी। तो वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि बबीता जी का रोल प्ले करने वाली मुनमुन दत्ता भी जल्द ही शो को टाटा-बाय-बाय कह सकती है। इन खबरों के सामने आने के बाद से ही फैंस काफी निराश है। लेकिन इस बीच जो खबर हम आपके लिए लेकर आए हैं वो आपको खुशी के मारे गरबा करने पर मजबूर कर देगी।

TMKOC...

दरअसल, शो में जेठालाल के साथ हंसने और गुदगुदाने के लिए मजबूर करने वाली दयाबेन की वापसी हो सकती है। जी हां, निर्माता असित मोदी इस शो के दर्शकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए ये कहा है कि जल्द ही दयाबेन एक बार फिर सोसायटी में गरबा करते हुए नजर आएगी। एक अग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में असित मोदी ने कहा कि, ‘हमारे पास दयाबेन के किरदार को वापस न लाने का कोई कारण नहीं है। 2020 और 2021 में हम सभी ने एक कठिन समय देखा है। लेकिन अब चीजें बेहतर हो चुकी हैं, 2022 में किसी भी अच्छे समय पर हम दयाबेन के किरदार को शो में वापस लाएंगे और दर्शक एक बार फिर से जेठालाल और दया भाभी की जोड़ी को देख सकेंगे’।

दिशा वकानी की वापसी को लेकर दिया ये जवाब

जब निर्माता असित मोदी से दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी के शो में वापसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, ‘मैं ये नहीं कह सकता कि अभी दिशा वकानी ही दयाबेन बनकर वापस आएंगी या नहीं। हमारे दिशा जी के साथ अच्छे संबंध हैं, हम परिवार की तरह हैं। लेकिन अब शादी शुदा हैं और उनका बच्चा है। हर किसी की अपनी जिम्मेदारी होती है। इसलिए मैं इस पर कमेंट नहीं करना चाहूंगा। लेकिन जो भी दिशा बेन और निशा बेन हो, लेकिन आपको दया बेन शो में जरूर दिखाई देंगी, क्योंकि हम आपका आज भी वही मनोरंजन करना चाहते हैं जो हम पहले करते थे’।

TMKOC...

आपको बता दें, दयाबेन का किरदार निभाकर लोगों के घरों में फेमस होने वाली दिशा वकानी का गुजराती अंदाज और गरबा लोगों को खूब पसंद आता था। साल 2017 में दिशा वकानी ने इस कॉमेडी शो से ब्रेक लिया था। कहा जा रहा था कि वो मैटरनिटी ब्रेक पर चली गई है। माना जा रहा था कि दिशा 6 महीने में वापस आ जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीच में भी कई बार उनकी वापसी की खबर सामने आई लेकिन हर बार दर्शकों को निराश होना पड़ा। वहीं, अब शो निर्माता असित मोदी ने इस खबर पर मुहर लगा दी है कि जल्द ही शो में दयाबेन की वापसी होगी, तो देखना होगा कि कब हमें फिर वही गरबा क्वीन शो में देखने को मिलती है।