
नई दिल्ली। दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। निरहुआ न सिर्फ बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि एक सफल राजनेता भी हैं। निरहुआ की यूपी-बिहार में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर भी काफी सारे लोग फॉलो करते हैं। निरहुआ की फिल्मों और गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में जल्द ही निरहुआ की नई भोजपुरी फिल्म का टीजर रिलीज होने जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
View this post on Instagram
निरहुआ की फिल्म का टीजर:
दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ की फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। निरहुआ ने ऐसे में अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”हमार नाम बा कन्हैया” के टीजर रिलीजिंग की डेट फैंस के साथ शेयर की है। निरहुआ ने बताया कि इस फिल्म का टीजर आज यानी 6 जून को रिलीज किया जाएगा। निरहुआ ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
View this post on Instagram
बीते दिन निरहुआ ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई देते हुए उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में निरहुआ योगी को पटका पहनाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि ”हमार नाम बा कन्हैया” के अलावा निरहुआ जल्द ही आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ फिल्म ”चार फेरे और सात वचन” में भी दिखने वाले है। हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म ”मेरे हस्बैंड की शादी है” का यूट्यूब प्रीमियर किया गया था। इस फिल्म को यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली के साथ काजल राघवानी भी नजर आईं थी।