newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yaariyan 2 Teaser: प्यार और दोस्ती के इमोशन से भरी फिल्म यारियां 2 का टीजर हुआ रिलीज, Divya Khosla और Meezaan Jafri आएंगे नजर

Yaariyan 2 Teaser: फिल्म यारियां को दिव्या खोसला कुमार ने खुद डायरेक्ट किया था। जबकि यारियां 2 के डायरेक्शन का जिम्मा इस बार विनय सप्रू और राधिका राव ने संभाला है। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी के अलावा वरीना हुसैन, यश दासगुप्ता और प्रिया प्रकाश वारियर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

नई दिल्ली। साल 2014 में आई हिमांश कोहली और रकुलप्रीत स्टारर फिल्म यारियां के सीक्वल ‘यारियां 2’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। हालांकि इस बार फिल्म में आपको नए चेहरे दिखाई देने वाले हैं। यारियां 2 में दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि फिल्म यारियां को दिव्या खोसला कुमार ने खुद डायरेक्ट किया था। जबकि यारियां 2 के डायरेक्शन का जिम्मा इस बार विनय सप्रू और राधिका राव ने संभाला है। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी के अलावा वरीना हुसैन, यश दासगुप्ता और प्रिया प्रकाश वारियर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यारियां 2 इसी साल 20 अक्टूबर का सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इससे पहले बुधवार को मेकर्स की ओर से यारियां 2 का पहला पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर में दिव्या खोसला कुमार फिल्म के मेन लीड मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी के साथ नजर आईं। अब गुरुवार यानि कि 10 अगस्त को फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya khosla (@divyakhoslakumar)

टीजर से पता चलता है कि फिल्म में एक लड़की के इर्द गिर्द दो लड़कों की कहानी घूमती रहती है। इस टीजर से यही अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार यारियां की कहानी लव ट्राइंगल पर भी आधारित हो सकती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya khosla (@divyakhoslakumar)

जानिए कब रिलीज होगी ‘यारियां 2’

पहले पार्ट की अपार सफलता के लगभग 9 साल बाद बाद मेकर्स फिल्म का सीक्वल ‘यारियां 2’ लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।