
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अदाकाराओं में से एक काजल राघवानी हमेशा ऐसे मुद्दों पर फिल्म बनाती है जो समाज की कुरीतियों के खिलाफ होती है। ऐसी ही फिल्म काजल लेकर आई है- जिसका नाम है दहेज और दुल्हन। पहले इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था लेकिन अब फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ चुका है, जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में दहेज के पापियों को काजल राघवानी सजा देती दिख रही हैं। हर कोई फिल्म के ट्रेलर की प्रशंसा कर रहा है। तो चलिए जानते हैं कि ट्रेलर में क्या खास है।
क्या है फिल्म की कहानी
काजल राघवानी की फिल्म दहेज और दुल्हन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में काजल के पिता को काजल की शादी करनी है लेकिन हर कोई 20 लाख का दहेज मांग रहा है। काजल शर्त रखती है कि वो दहेज के लालचियों के यहां शादी नहीं करेंगी। बहुत ढूंढने के बाद एक ऐसा रिश्ता मिलता है,आज बिना दहेज की शादी के लिए लड़के वाले तैयार होते हैं लेकिन उन्हें मान और भाव पूरा चाहिए। काजल के पिता उस घर में शादी तय कर देते हैं लेकिन लड़के वाले मान और भाव की आड़ में महंगे कपड़े और सोने के जेवर मांगते हैं। मांग पूरी करते करते काजल के पिता को घर बेचना पड़ जाता है लेकिन फिर काजल अपने ही ससुराल वालों को सबक सिखाने का नया तरीका ढूंढती हैं।
View this post on Instagram
फैंस को पसंद आया ट्रेलर
बात अगर फिल्म की करें तो फिल्म में काजल राघवानी,आनंद ओझा, प्रेम दुबे, रिंकू भारती, ऋतू पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, मनोज टाइगर,कॉशन शर्मा,संगीता राय, सनी शर्मा, सुजीत सार्थक,पारुल प्रिया शामिल हैं। ट्रेलर को फैंस अच्छा रिव्यू दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आज भी ऐसा होता है…लोग दहेज के लिए मुंह खोलते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये फिल्म हिट साबित होने वाली है।