newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

The Vaccine War Trailer: आज किसी भी समय जारी हो सकता है द वैक्सीन वॉर का ट्रेलर, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने दी जानकारी

The Vaccine War Trailer: अभी तक फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें एक सफेद रंगा का चूहा दिखाया गया है, जिसपर वैक्सीन का प्रशिक्षण हो रहा है। फिल्म में अनुपम खेर नाना पाटेकर सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी लीड रोल में दिख रही हैं।

नई दिल्ली। विवेक अग्निहोत्री ने बीते साल द कश्मीर फाइल्स एक ऐसी फिल्म बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया।  ये फिल्म उन चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। द कश्मीर फ़ाइल के हिट होने बाद ही विवेक अग्निहोत्री ने द वैक्सीन वॉर की घोषणा कर दी थी। अब फिल्म का ट्रेलर भी जल्द सामने आने वाला है। फिल्म का ट्रेलर आज ही रिलीज किया जाएगा, इस बात की जानकारी खुद विवेक अग्निहोत्री ने दी है।


पहली बायो साइंस फिल्म है द वैक्सीन वॉर

विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ ट्विस्ट शेयर किए है, जिसमें जानकारी दी है कि द वैक्सीन वॉर का ट्रेलर आज ही जारी किया जाएगा। हालांकि समय क्या होगा ये नहीं पता। फिल्म का पोस्टर जारी कर लिखा गया-  द वैक्सीन वॉर ट्रेलर ड्रॉप सून….। विवेक ने फिल्म से जुड़े कुछ सवालों के जवाब भी एक्स पर दिए हैं। बता दें कि इस फिल्म में उन वैज्ञानिकों की कहानी को दिखाया जाएगा जिन्होंने साल 2023 में अपनी जान की बाजी पर खेलकर कोरोना वैक्सीन का निर्माण किया। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर इसी पर आधारित कहानी है।


टीजर हो चुका है रिलीज

अभी तक फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें एक सफेद रंगा का चूहा दिखाया गया है, जिसपर वैक्सीन का प्रशिक्षण हो रहा है। फिल्म में अनुपम खेर नाना पाटेकर सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी लीड रोल में दिख रही हैं। बता दें कि ये फिल्म देश की पहली बायो साइंस फिल्म होने वाली है, जो विश्व के कोरोना संकट की यादों को ताजा करेगी। फिल्म में मौतों से लेकर वैक्सीन बनाने तक कहानी को दिखाया गया है। हालांकि फिल्म को लेकर फैंस का क्या रिस्पांस होने वाला है, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।