
नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अंजना की एक झलक के लिए बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अंजना सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फैंस को एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अब फाइनली अंजना सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”हम साथ साथ हैं” का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है ट्रेलर में खास!!
View this post on Instagram
क्या है ट्रेलर में ख़ास!
अंजना सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”हम साथ साथ हैं’‘ का ट्रेलर फ़ाइनली रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक इस फिल्म की कहानी तीन भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनमें बेहद प्यार है और सब एक ही छत के नीचे मिलजुलकर रहते हैं। लेकिन पिता की मौत के बाद इन भाइयों के प्यार में खटास आ जाती है।
View this post on Instagram
ये कड़वाहट इतनी बढ़ जाती है कि घर में तीन चूल्हे हो जाते हैं। तीनो भाई और उनकी पत्नियों में लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि बात बंटवारे तक पहुंच जाती है। ऐसे में अब इस फिल्म में इन तीनों भाइयों की तकरार क्या नए रंग दिखाती है!! ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।
View this post on Instagram
भोजपुरी फिल्म ”हम साथ साथ हैं” में अंजना सिंह के अलावा गौरव झा, देव सिंह, प्रेम सिंह, यामिनी सिंह, शालू सिंह, रंभा सहनी, माया यादव, ललित उपाध्याय, केके गोस्वामी, रिंकू भारती जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया है। फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म के गीत भी इन्होनें ही लिखे हैं, जबकि फिल्म का संगीत ओम झा ने दिया है। प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह इस फिल्म के निर्माता हैं।