newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#NotRamaiyaVastavaiya: इंतजार खत्म…रिलीज हुआ जवान का तीसरा गाना Not Ramaiya Vastavaiya, दिखा शाहरुख का अलग ही गर्दा

#NotRamaiyaVastavaiya: सोशल मीडिया पर गाना कल से ही सुर्खियां बटोर रहा है लेकिन अब एक्टर ने फैंस के इंतजार पर फुल स्टॉप लगा दिया। खुद शाहरुख खान ने गाने को ट्विटर और इंस्टा पर शेयर किया है।

नई दिल्ली। शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म जवान का तीसरा और सबसे धमाकेदार गाना नॉट रमैया-वस्तावैया फाइनली रिलीज हो चुका है। फैंस सुबह से ही नए गाने का इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर गाना कल से ही सुर्खियां बटोर रहा है लेकिन अब एक्टर ने फैंस के इंतजार पर फुल स्टॉप लगा दिया। खुद शाहरुख खान ने गाने को ट्विटर और इंस्टा पर शेयर किया है। गाने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।

31 को रिलीज होगा ट्रेलर

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान ने नए गाने को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ये छैया-छैया नहीं है….ये है #नॉटरमैयावस्तावैया….ये एक जवान का था था थैया….। उन्होंने आगे लिखा- इस गाने के पीछे बहुत सारी कहानियां हैं…लेकिन कहानियां 31 तारीख के लिए हैं जब ट्रेलर आएगा…अभी के लिए बस मेरे साथ डांस करें…।#जवान दुनिया भर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।


इस ट्वीट के साथ ये बात तो कंफर्म है कि फिल्म जवान का ट्रेलर 31 को ही रिलीज होगा। अब बात करते हैं गाने की। गाने में शाहरुख खान और नयनतारा की हॉट केमिस्ट्री दिख रही है। दोनों की जोड़ी फैंस को भी भा रही हैं।

शिल्पा राव ने दी है गाने को आवाज

गाने को विशाल डडलानी और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है, जबकि गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। इससे पहले रिलीज हुए रोमांटिक सॉन्ग चलैया के लिरिक्स भी कुमार ने लिखे हैं। गाने में शाहरुख के डांस और एनर्जी की भी काफी तारीफ हो रही हैं। गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ है..। बता दें कि इससे पहले फिल्म के 2 गाने रिलीज हो चुके हैं। पहला गाना है- जिंदा बंदा, तो दूसरा गाना है- चलैया।