newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

The Whale OTT Release Date: जिस एक्टर को मिला बेस्ट एक्टर का ऑस्कर उनकी फिल्म The Whale को ओटीटी पर देखें

The Whale OTT Release Date: द एलीफैंट व्हिस्परर को नहीं देखा है तो इसे आप ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं। वहीं यहां हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके एक्टर को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवार्ड मिला है। यहां हम बताएंगे कि आप द व्हेल फिल्म को ओटीटी पर कहां देख सकते हैं जिसके एक्टर ब्रेंडन फ्रासेर को बेस्ट एक्टर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

नई दिल्ली। हाल ही में जीती ऑस्कर अवॉर्ड वाली फिल्मों को हर कोई देखना चाहता है। ऑस्कर अवॉर्ड इस बार भारत के नाम भी आया है। दो ऑस्कर अवॉर्ड इस बार भारत ने जीते हैं। पहला अवॉर्ड शार्ट डॉक्यूमेंट्री द एलीफैंट व्हिस्परर को और दूसरा आरआरआर जे गाने नाटू-नाटू को मिला है। अगर आपने अब तक द एलीफैंट व्हिस्परर को नहीं देखा है तो इसे आप ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं। वहीं यहां हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके एक्टर को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवार्ड मिला है। यहां हम बताएंगे कि आप द व्हेल फिल्म को ओटीटी पर कहां देख सकते हैं जिसके एक्टर ब्रेंडन फ्रासेर को बेस्ट एक्टर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

इस साल ऑस्कर अवॉर्ड जिस एक्टर के नाम रहा है वो हैं ब्रेंडन फ्रासर। ब्रेंडन ने पिछले साल एक्टिंग की दुनिया में फिर से वापसी की है और आते ही ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फ्रासेर के लिए ये उनका पहला अवॉर्ड है और उन्हें अवॉर्ड लेते वक़्त सभी लोगों ने उनका खड़े होकर तालियां बजाते हुए अभिवादन किया। द व्हेल एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है जिसे डैरेन अरोनोफ्स्की ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा इसकी पटकथा सैम्युल डी हंटर ने लिखी है।

बॉक्स ऑफिस पर सफल और क्रिटिक की तरफ से सराही जाने वाली यह फिल्म है। इसमें आपको साइकोलॉजिकल ड्रामा देखने को मिलता है। ब्रेंडन का काम इस फिल्म के लिए लोगों ने बहुत पसंद किया। साथ ही साथ इस फिल्म को भी लोगों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा जिस प्रकार का ट्रांसफॉर्मेशन एक्टर ने फिल्म के लिए किया है वो कमाल का है जिसके लिए उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है। ब्रैंडन इस फिल्म में चार्ली की भूमिका निभाते हैं।

अगर आपने अब तक ऑस्कर विनिंग इस फिल्म को नहीं देखा है तो आपके पास अच्छा मौका है जब आप इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। इसे आने वाली 16 मार्च को ओटीटी प्लेटफार्म पर सोनी लिव पर रिलीज़ किया जाएगा। ऐसे में आपके पास एक अच्छा मौका है इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर देखने का।