newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jennifer Winget: जेनिफर विंगेट के ये 3 खास रोल, जिसने एक्ट्रेस के करियर को दिया एक नया आयाम

Jennifer Winget: एक्ट्रेस का जन्म 30 मई 1985 को मुम्बई में हुआ था। इनके पिता का नाम हेमंत विंगेट और माता का नाम प्रभा विंगेट है। जेनिफर ने जितने भी रोल किए है हर रोल में वो उभर के सामने आई है। एक्ट्रेस के कुछ रोल जो कि हर किसी के मन में एक छाप छोड़ गए।

नई दिल्ली। जेनिफर विंगेट एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी टेलीविजन में भी काम करती हैं। एक्ट्रेस ने 1995 की फिल्म अकेले हम अकेले तुम के साथ एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2002 में जेनिफर ने शाका लाका बूम बूम के साथ टीवी पर शुरुआत की। जेनिफर आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस का जन्म 30 मई 1985 को मुम्बई में हुआ था। इनके पिता का नाम हेमंत विंगेट और माता का नाम प्रभा विंगेट है। जेनिफर ने जितने भी रोल किए है हर रोल में वो उभर के सामने आई है। एक्ट्रेस के कुछ रोल जो कि हर किसी के मन में एक छाप छोड़ गए।

डॉ. रिधिमा गुप्ता

साल 2009 में आने वाला युवा शो ‘दिल मिल गए’ में अभिनेत्री को ‘रिद्धिमा गुप्ता’ के रूप में देखा गया था। इस शो में जेनिफर ने बेहतरीन काम किया और आज भी लोग इन्हें रिद्धिमा के रूप में जानते है। इस शो में जेनिफर के साथ करण सिंह ग्रोवर भी थे दोनों की पहली मुलाकात इसी शो में हुई थी। इनके प्यार की शुरुआत इसी शो से हुई थी।

कुमुद देसाई

साल 2013 में जेनिफर ने संजय लीला भंसाली के टेलीविजन शो सरस्वती चंद्र में काम किया था। इस शो में जेनिफर ‘कुमुद देसाई’ के रूप में दिखाई दी थी। एक्ट्रेस के साथ गौतम रोडे भी नजर आए थे, जिन्होंने ‘सरस्वती चंद्र’ की भूमिका निभाई। इस सीरियल में अपने प्रदर्शन के लिए जेनिफर को सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन अभिनेत्री के लिए अवॉर्ड भी दिया गया था।

माया मेहरोत्रा

साल 2016 में, जेनिफर ने सोनी टीवी के सीरियल ‘बेहद’ से विलेन के रूप में काम किया। अभिनेत्री को संस्कारी बहू के रूप में देखने वाले लोग इस रोल में एक्ट्रेस को देखकर काफी हैरान रह गए थे। इस सीरियल में ‘माया मेहरोत्रा’ के रूप में नजर आई थी। जेनिफर को उनके इस रोल के लिए कई पुरस्कार भी मिले।