newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इंस्टाग्राम पर वायरल हैं भोजपुरी के ये 7 गर्दा मचाने वाले गानें, इनपर डांस नहीं किया तो क्या किया!

7 Viral Bhojpuri Songs on Instagram: शादी हो या हाउस पार्टी, कॉलेज फेस्ट हो या क्लब, बेधड़क डांस करने के लिए बजता तो भोजपुरी गाना ही है। आजकल तो भोजपुरी गानों ने सोशल मीडिया पर भी गर्दा मचा रखा है। कई ऐसे भोजपुरी गाने हैं जो इस्टाग्राम पर वायरल हैं और हर दूसरी रील वीडियो में सुनने को मिल जाते हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी गानों की जबरदस्त लोकप्रियता है। जिन लोगों को भोजपुरी भाषा समझ नहीं भी आती है वो भी अपने आप को इन गानों पर थिरकने से रोक नहीं पाते हैं। जहां भी झूमने और मौज मस्ती करने की बात आती है तो डीजे पर भोजपुरी गानें ही बजाये जाते हैं। शादी हो या हाउस पार्टी, कॉलेज फेस्ट हो या क्लब, बेधड़क डांस करने के लिए बजता तो भोजपुरी गाना ही है। आजकल तो भोजपुरी गानों ने सोशल मीडिया पर भी गर्दा मचा रखा है। कई ऐसे भोजपुरी गाने हैं जो इस्टाग्राम पर वायरल हैं और हर दूसरी रील वीडियो में सुनने को मिल जाते हैं। तो चलिए आज हम बताते हैं आपको इंस्टाग्राम पर वायरल वो 7 भोजपुरी गानें…अगर इनपर डांस नहीं किया तो फिर क्या किया!!

हीरोइन

”गुलाब जइसन खिलल बारू, तू भंवरा से मिलल बारू” इस लाइन से शुरू होने वाला नीलकमल सिंह का ये गाना ”हीरोइन हो हीरोइन” इंस्टाग्राम पर इन दिनों बेहद वायरल है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

चोलिया के हुक राजा जी

नौ साल पहले आया अरविंद अकेला कल्लू का गाना ”चोलिया के हुक राजा जी” आज नौ साल बाद एक बार फिर से वायरल हो गया है। अरविन्द ने शायद खुद भी नहीं सोचा होगा कि इतने सालों बाद उन्हें अपने इस गाने की वजह से इतनी लोकप्रियता मिलेगी। ये गाना इन दिनों रील पर बेहद वायरल है।

अपने लभर को धोखा दो

”अपने लभर को धोखा दो, हमें भी डार्लिग मौका दो” भोजपुरी का ये गाना आपके मूड को लाइट अप करने के लिए काफी है। इन दिनों हर कोई इस गाने पर रील वीडियो बनाता नजर आ रहा है।


हो गोरी सांच हु तू जन्नत के हूर लागे लू

पवन सिंह का ये गाना ”हो गोरी सांच हु तू जन्नत के हूर लागे लू, सोना चांदी नहीं हीरा, कोहिनूर लागे लू” अपनी प्रेमिका को डेडिकेट करने के लिए एक परफेक्ट भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग है जो इनदिनों खूब वायरल हो रहा है।

हाथी लेबे घोडा लेबे

भोजपुरी का ये फोक सॉन्ग भी इनदिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस गानें में दहेज़ जैसी कुरीति के बारे में बताया गया है।

मेहरी के हाथे मोटा जइबा

खेसारी लाल यादव के इस गाने पर लाखों लोगों ने रील वीडियो बना डाली है। ये गाना पार्टी मूड को लिफ्ट करने के लिए शानदार है।

लॉलीपॉप लागे लू

पवन सिंह का गाना ”लॉलीपॉप” एक ऐसा भोजपुरी गाना है, जिसका हर पार्टी में बजना लगभग तय होता है। इस गानें ने देश से लेकर विदेशों तक में धूम मचाई है। ये गाना रील्स पर आज भी वायरल है।