newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Top 10 South Movies: ये हैं साउथ की वो 10 फिल्में जो आपको एक बार तो जरूर देखनी चाहिए, पढ़ें पूरी लिस्ट

Top 10 South Movies: इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा लोगों में साउथ की फिल्मों का क्रेज देखने को मिल रहा है। तो अगर आप भी साउथ की फ़िल्में देखना पसंद करते हैं या अभी-अभी साउथ की फ़िल्में देखना शुरू किया है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं साउथ इंडस्ट्री की टॉप-10 फ़िल्में जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री की फ़िल्में अपने धुआंधार एक्शन और कहानी के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ सालों में दक्षिण भारतीय फिल्मों ने मनोरंजन के क्षेत्र में अपने बेहतरीन कंटेंट से नया बेंचमार्क स्थापित किया है। एक दौर था जब लोग बॉलीवुड की ही फिल्मों को सर्वोत्तम मानते थे लेकिन कुछ दशकों से साउथ इंडस्ट्री ने दर्शकों के इस माइंड सेट को तोड़ा है। अब लोग बॉलीवुड की तरह ही साउथ इंडस्ट्री की फ़िल्में देखना पसंद करते हैं या फिर यूं कहें कि इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा लोगों में साउथ की फिल्मों का क्रेज देखने को मिल रहा है। तो अगर आप भी साउथ की फ़िल्में देखना पसंद करते हैं या अभी-अभी साउथ की फ़िल्में देखना शुरू किया है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं साउथ इंडस्ट्री की टॉप-10 फ़िल्में जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

अर्जुन रेड्डी

साल 2017 में आई फिल्म अर्जुन रेड्डी संदीप रेड्डी वांगा द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म में विजय देवरकोंडा ने मुख्य भूमिका निभाई है। ये एक लव स्टोरी है, जिसमें अर्जुन रेड्डी अपनी प्रेमिका से बेहद प्यार करता है और वो उसके लिए इतना पागल रहता है कि कुछ भी कर गुजरने को तैयार होता है। शाहिद कपूर की कबीर सिंह इसी का हिंदी रीमेक है।

जर्सी

ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म का हीरो अर्जुन कई निजी कारणों से एक बेहतरीन खिलाड़ी होने के बावजूद अपना क्रिकेट करियर छोड़ देता है और वो 30 की उम्र के बाद दोबारा इसे शुरू करने का फैसला करता है। इसमें उसे कई तरह की मुश्किलों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। शाहिद कपूर की जर्सी भी इसी फिल्म का हिंदी रीमेक है।

777 चार्ली

777 चार्ली साउथ की फाइनेस्ट फिल्मों में से एक है। जिसे किरणराज K. ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में एक धर्मा नाम के व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है जो दुनिया की इस भीड़ में बिलकुल अकेला है। इस वजह से वो अपने जीवन में काफी नेगेटिव हो चुका होता है। तभी उसके जीवन में चार्ली नाम के कुत्ते की एंट्री होती है। इस फिल्म में धर्मा और चार्ली के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग दिखाई गई है जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

RRR

एसएस राजामौली की RRR एक बेहतरीन विजुअल ट्रीट है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण ने कमाल का काम किया है। ये फिल्म साउथ इंडस्ट्री की बेस्ट फिल्मों में से एक है। फिल्म ऑस्कर अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी है। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे जरूर देखिए।

काठी

काठी एक थ्रिलर ड्रामा है जो साल 2019 में आई थी। इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। काठी ने 8 नॉमिनेशन और 8 अवार्ड अपने नाम किये थे। इस फिल्म में एक ऐसे कैदी की कहानी दिखाई गई है जो जेल से छूटने के बाद अपनी बेटी से मिलना चाहता है कि तभी उसे कुछ ऐसी सच्चाई पता चलती जिससे उसकी दुनिया बदल जाती है। थ्रिलर और सस्पेंस से भरी ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।

KGF

KGF एक क्राइम ड्रामा है जिसे साउथ के फेमस डायरेक्टर प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म ने 12 अवार्ड्स अपने नाम किये। इसका दूसरा पार्ट KGF 2 भी आ चुका है। दोनों ही फिल्मों ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस झंडे गाड़े थे। इस फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है जो अपनी मां से किये वादे को पूरा करने के लिए पावर और पैसा कमाना चाहता है और इसी के चलते वो मुंबई आता है। मुंबई आकर वो कुख्यात गोल्ड माफिया का खतरनाक नाम बन जाता है। फिल्म में यश, श्रिंधी शेट्टी, रामचरण राजू, रवीना टंडन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के दोनों पार्ट बहुत ही शानदार हैं। तो अगर आपने अभी तक नहीं देखी है तो जरूर देखिए।

बाहुबली

एसएस राजामौली की बाहुबली और बाहुबली द कन्क्लूजन दो ऐसी फ़िल्में हैं जिन्होनें साउथ इंडस्ट्री को एक नया आयाम दिया। कहानी से लेकर सिनेमाटोग्राफी तक इस फिल्म का हर चीज़ कमाल है। फिल्म में प्रभास ने मुख्य भूमिका निभाई है। अगर आप अब तक इस फिल्म से अनजान हैं, तो आपको ये फिल्म एक बार तो जरूर देखनी चाहिए।

पुष्पा

साल 2021 में आई ये फिल्म लाल चन्दन की स्मगलिंग पर बनाई गई है, जिसमें फिल्म का मेन प्रोटोगॉनिस्ट पुष्पा पहले लाल चन्दन की स्मगलिंग का छोटा प्यादा होता है जो बाद में इस धंधे का बादशाह बनकर उभरता है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा की भूमिका निभाई है। वहीं रश्मिका मंदाना उनके ऑपोजिट नजर आई हैं। फिल्म ने कई सारे अवार्ड अपने नाम किए। पुष्पा ने बेस्ट फिल्म का नेशनल अवार्ड भी जीता है। तो अगर अभी भी आपने ये फिल्म नहीं देखी है तो इसको जरूर देखिए।

जेलर

इस साल आई रजनीकांत की जेलर ने कमाई का धागा खोल दिया। इस फिल्म की अपार सफलता के बाद रजनीकांत सबसे महंगे अभिनेता बनकर उभरे। फिल्म की कहानी एक सख्त लेकिन इमानदार जेलर मुथुवेल यानी की रजनीकांत की है, जिसकी जेल मे एक खतरनाक गिरोह का सरगना कैद है। उस गिरोह के लोग अपने आका को जेलर की जेल से निकालने के लिए खतरनाक साजिश रचते है।

Ps 1

मणिरत्नम की इस फिल्म में ऐश्वर्या राय महारानी नंदिनी की मुख्य भूमिका निभा रही है। फिल्म की कहानी है आदित्य और नंदिनी की। राजा सुंदर के परिवार में अंदरूनी रिश्तों की बुनावट भी सतही तौर पर दिखाई गई है। पूरा फोकस राजमहल के विरुद्ध मंत्रियों-सेनापतियों के षड्यंत्रकारियों तथा राजपुत्रों की जान लेने की कोशिश करने वाले दुश्मनों पर है। फिल्म के अब तक दो पार्ट आ चुके हैं। अगर आपको पीरियड ड्रामा पसंद है, तो आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।