
नई दिल्ली। जहां छोटे पर्दे के रियलिटी शो के बारे में चर्चा होती है, वहां बिग बॉस का नाम सबसे पहले आता है। बिग बॉस ऐसा शो है, जिसमें आने के बाद हर कंटेस्टेंट फेमस हो जाता है और या विवादित। कई कंटेस्टेंट को तो बिग बॉस से ही पहचान मिली लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी के स्टार्स भी बिग बॉस में अपना जलवा दिखा चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन-कौन से स्टार्स ने जिन्होंने बिग बॉस में भोजपुरी का नाम रोशन किया।
View this post on Instagram
मोनालिसा– मोनालिसा ने बिग बॉस की सीजन 10 में हिस्सा लिया था, जहां उनके अफेयर से लेकर शादी तक ने खूब सुर्खियां बटोरी थी लेकिन एक्टर आज कर बिग बॉस की शादी को निभा रही हैं। आज मोनालिसा टीवी पर राज कर रही हैं।
View this post on Instagram
खेसारी लाल यादव– खेसारी लाल यादव को बिग बॉस 13 में देखा गया था लेकिन वो वहां कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे और ज्यादा एंटरटेनिंग भी नहीं थे। शो में सिंगर को ज्यादा समय गाना गाते हुए ही देखा गया था।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह– भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह को बिग बॉस ओटीटी के सीजन 1 में देखा गया था, जहां उन्हें सिंगर मिलिंद गाबा से प्यार हो गया था लेकिन रिश्ता सिर्फ शो तक ही रहा।
View this post on Instagram
दिनेश लाल यादव– दिनेश लाल यादव बिग बॉस सीजन 6 का हिस्सा रहे थे लेकिन पहले ही हफ्ते उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। एक्टर खेल में 1 हफ्ते से ज्यादा नहीं टिक पाए
विक्रांत सिंह– भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह भी बिग बॉल 10 का हिस्सा रह चुके हैं और इसी शो में उन्हें मोनालिसा मिली थी और दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी और शादी भी।
View this post on Instagram
मनोज तिवारी– मनोज तिवारी भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। सिंगर और राजनेता को सीजन 4 में देखा गया था और डॉली सिंह के साथ उनके झगड़े कुछ पसंद किए गए थे।