newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farm laws repeal: तापसी, रीचा, दिया मिर्जा, गुल पनाग….इन बॉलीवुड सितारों ने कृषि कानून के वापस लेने की तारीफ की

Farm laws repeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह गुरु पर्व के मौके पर किसानों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने देश को संबोधित किया और तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का ऐलान किया। इस खबर पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह गुरु पर्व के मौके पर किसानों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने देश को संबोधित किया और तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का ऐलान किया। उन्होंने ये एतिहासिक घोषणा करते हुए कहा- ‘मैं आज आपको, पूरे देश को ये बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है।’ सरकार की ये घोषणा सुन देश के किसान खुश हो गए। वहीं, लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। इस मामले में बॉलीवुड कैसे पीछे रहता। कंगना रनौत, तापसी पन्नू और सोनू सूद समेत कई सितारों ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

sonu sood

यहां देखें किसने क्या कहा-

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कृषि कानून वापस लेने वाले पीएम के ऐलान का एक स्क्रीन शॉट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- ‘इसके साथवही गुरुपरब दियां सब नूं वधाइयां।’

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी कृषि कानून वापस लेने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘गुरु पर्व के पावन मौके पर इससे अच्छा तोहफा क्या हो सकता है।’

बॉलीवुड एक्टर और लोगों के मसीहा सोनू सूद ने भी कृषि कानून वापस लेने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘किसान वापिस अपने खेतों में आयेंगे, देश के खेत फिर से लहराएंगे। धन्यवाद@narendramodi जी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पूरब और भी ऐतिहासिक हो गया। जय जवान जय किसान।’

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने भी कानून वापस लिए जाने पर अपनी खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘जय किसान।’

एक्ट्रेस गुल पनाग ने पीएम के इस फैसला का समर्थन किया उन्होंने शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- ‘काश ये गतिरोध इतना लंबा नहीं खिंचता, इसकी वजह से कई जानें गईं। प्रदर्शनकारियों को बदनाम किया गया। इसे भविष्य की सरकारों के लिए एक सबक होने दें कि वे सुधार लाते समय सभी हितधारकों के साथ जुड़ें। ये कानून निर्माताओं के लिए सबक भी है कि बिना चर्चा और बहस के मिनटों में कानून पारित करके legislative प्रक्रिया को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।’

एक्ट्रेस रिचा चढ्ढा ने ने पीएम के इस फैसला का समर्थन किया। उन्होंने लिखा- ‘जीत गए आप! आप की जीत में सब की जीत है।’

बता दें कि जैसे ही पीएम मोदी ने अपने संबोधन में तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया वैसे ही बॉर्डर पर बैठे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। इतना ही नहीं खुशी में किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर जलेबियां भी बांटी।