Allu Arjun Movies: अल्लू अर्जुन की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरी फिल्म की हिंदी रीमेक में टाइगर श्रॉफ ने किया काम

Allu Arjun Movies: एक्टर के शानदार मूव्स का हर कोई दीवाना हैं। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद जो कि साउथ के शानदार फिल्म निर्माता हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्मों की बात करें तो इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में-

Avatar Written by: April 8, 2023 2:09 pm

नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। एक्टर के कई फैन हैं और उनको चाहने वालो की संख्या कम नहीं है। अल्लू अर्जुन आज 41 साल के हो गए और उन्हें लोग उनके जन्मदिन पर भर-भर के प्यार दे रहे हैं। एक्टर को उनके जन्मदिन पर हर कोई अलग-अलग अंदाज में विश कर रहा हैं और अभिनेता के जन्मदिन पर उन्हें विश करने वालों की लाइन लग गई हैं। अल्लू अर्जुन अच्छे एक्टर के साथ-साथ अच्छे डांसर भी हैं। एक्टर के शानदार मूव्स का हर कोई दीवाना हैं। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद जो कि साउथ के शानदार फिल्म निर्माता हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्मों की बात करें तो इन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में-

आर्य-

फिल्म आर्य की बात करें तो तेलुगु भाषा में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी धमाल मचाया हैं। यह फिल्म साल 2004 में आई थी। अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म में एक खुले मन वाले लड़के का रोल अदा किया था। ‘पुष्पा: द राइज’ निर्देशित करने वाले सुकुमार के निर्देशन में यह फिल्म बनी है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा अनु मेहता और शिव बालाजी भी दिखाई दिए हैं। इस फिल्म ने रिलीज के बाद काफी अच्छा कलेक्शन किया था।

परुगु-

अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म ‘परुगु’ में भी आपको अल्लू अर्जुन की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। इस फिल्म की रीमेक टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर फिल्म हीरोपंती हैं। इस फिल्म में शीला कौर और प्रकाश राज भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। साल 2008 में आई इस फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

जुलायी-

फिल्म ‘जुलायी’ तेलुगु भाषा में बनी एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसमे अल्लू अर्जुन ने रवींद्र ‘रवि’ नारायण का किरदार निभाया था। इसमें अभिनेता सोनू सूद भी एक खास किरदार में नजर आए थे। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ-साथ सोनू सूद के भी काम की खूब तारीफ हुई थी।

रेस गुर्रम-

रेस गुर्रम फिल्म में अल्लू अर्जुन ने लकी की भूमिका निभाई हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ श्रुति हसन अपोजिट में दिखाई गई हैं। दोनों की जोड़ी इस फिल्म में दर्शकों को काफी पसंद आई थी। सुरेंद्र रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2014 में आई थी जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ का कलेक्शन किया था।