नई दिल्ली। आज सुबह तड़के ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 100 साल की उम्र में उन्होंने अहमदाबाद के अस्पताल में आखिरी सांस ली। खबर सामने आने के बाद से ही शोक की लहर दौड़ पड़ी है और सभी लोग अपने-अपने तरीके से हीराबा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। राजनेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी निधन पर दुख जाहिर किया है। कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री,शहनाज गिल समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए दुख जाहिर किया।
सिलेब्स ने जताया दुख
हीराबा को श्रद्धांजलि देते हुए एक्टर अनुपम खेर ने लिखा- “आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी! आपकी माताश्री #हीराबा जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी।आपका उनके प्रति प्यार और आदर जग ज़ाहिर है।उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत माँ के सपूत हो! देश की हर माँ का आशीर्वाद आपके ऊपर है।मेरी माँ का भी!” वहीं विवेक ने हीराबा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- “इस दुख के समय में मेरी संवेदना पीएम मोदी जी के साथ हैं। भारत माँ के सपूत की माँ का कर्मयोगी जीवन हम सबको प्रेरणा देता रहेगा। शतक शतक नमन। ओम् शांति।”
My deepest condolences to Shri @narendramodi on the sad demise of his beloved ‘maa’.
भारत माँ के सपूत की माँ का कर्मयोगी जीवन हम सबको प्रेरणा देता रहेगा। शतक शतक नमन।
ओम् शांति। pic.twitter.com/bNPWpI9d2P— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) December 30, 2022
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी! आपकी माताश्री #हीराबा जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी।आपका उनके प्रति प्यार और आदर जग ज़ाहिर है।उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत माँ के सपूत हो! देश की हर माँ का आशिर्वाद आपके ऊपर है।मेरी माँ का भी!?? pic.twitter.com/L9uPvMWjM2
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 30, 2022
माँ ही है जो व्यक्ति के जीवन को संस्कारों से सुपोषित करती है। हीराबा का सात्विक जीवन हम सब के लिए प्रेरणा है। दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी व परिजनों के प्रति समस्त भारत की गहन संवेदनाएं।
ॐ शांति! pic.twitter.com/hs5K00ILHH— Ravi Kishan (@ravikishann) December 30, 2022
My deepest condolences to Prime Minister Shri @narendramodi on the sad demise of his beloved mother, Smt. Heeraben Modi There is nothing as priceless & indescribable in God’s creation as the bond between mother & child. Om shanti! pic.twitter.com/OzQsOdZmLK
— Shehnaaz Gill (@ishehnaaz_gill) December 30, 2022
एक्ट्रेस शहनाज गिल ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री श्री @नरेंद्र मोदी के प्रति मेरी गहरी संवेदना उनकी प्यारी मा, श्रीमती के दुखद निधन पर। हीराबेन मोदी माँ और बच्चे के बीच के बंधन के रूप में भगवान की रचना में अनमोल और अवर्णनीय कुछ भी नहीं है। शांति!’
माँ को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं. भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे @narendramodi जी. ॐ शांति ?
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 30, 2022
आदरणीय @narendramodi जी,माँ का दुनिया से चले जाना बहुत ही दुखदायी होता है। उनका आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा।ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें हम यही प्रार्थना करते हैं? ओम शांति https://t.co/Vsf2KIi8Us
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) December 30, 2022
आदरणीय मोदी जी, माँ कहीं जाती नहीं है बल्कि कई बार ईश्वर के चरणों में जाकर इसलिए बैठ जाती है कि उनका पुत्र दूसरों के लिए और बेहतर कर सके। माता जी सदैव आपके साथ थी और आपके साथ रहेंगी। @narendramodi
ओम् शांति ? https://t.co/zw3p6bxSs4— sonu sood (@SonuSood) December 30, 2022
इसके अलावा बीजेपी नेता और एक्टर रवि किशन, कंगना रनौत, कपिल शर्मा, सोनू सूद और अक्षय कुमार ने भी नम आंखों से हीराबा को श्रद्धांजलि दी हैं। गौरतलब है कि कफ और सांस लेने में परेशानी की समस्या के बाद ही हीराबा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स उनकी हालत स्थिर बता रहे थे लेकिन आज सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।