newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ के लिए इस भोजपुरी हसीना को किया गया अप्रोच

Bigg Boss 16: अक्षरा सिंह हो, निरहुआ हो, पवन सिंह हो, खेसारी लाल यादव या फिर मोनालिसा इन सबने भोजपुरी सिने जगत से बाहर निकल कर ग्लोबली अपनी पहचान बनाई है। अब इस कड़ी मे एक और भोजपुरी सिंगर का नाम जुड़ने वाला है।

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे अब सिर्फ भोजपुरी सिनेमा जगत तक ही सीमित नहीं है बल्कि इनकी लोकप्रियता हिन्दी दर्शकों के बीच भी काफी बढ़ी है। फिर चाहे वो अक्षरा सिंह हो, निरहुआ हो, पवन सिंह हो, खेसारी लाल यादव या फिर मोनालिसा इन सबने भोजपुरी सिने जगत से बाहर निकल कर ग्लोबली अपनी पहचान बनाई है। अब इस कड़ी मे एक और भोजपुरी सिंगर का नाम जुड़ने वाला है। जी हां, खबर है कि टीवी जगत के सबसे बड़े रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस के 16वें सीजन में हिस्सा लेने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर और फेमस एक्ट्रेस निशा पांडे को अप्रोच किया गया है।

बिग बॉस 16 को लेकर लगातार कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि भाईजान सलमान खान के इस शो में इस बार भी भोजपुरी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के नए सीजन के लिए भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर निशा पांडे को अप्रोच किया गया है।

अखिलेश यादव के लिए आ चुकी हैं गाना

खबरों की माने तो बिग बॉस शो के मेकर्स ने निशा पांडे के साथ वर्चुअल मीटिंग की है जिसमें निशा ने शो के ऑडिशन के सारे राउन्ड क्लियर कर लिए हैं। आने वाले दिनों में निशा शो के कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने के लिए मायानगरी मुंबई पहुंच सकती हैं। निशा भोजपुरी सिनेमा का एक पॉपुलर चेहरा है। उन्होनें भोजपुरी में कई गाने गए हैं। निशा पांडे ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव के लिए “UP में अखिलेश जी का झंडा जब लहराएगा” गाना गाया था, जिसके बाद निशा ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी।