newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रोमांस और इमोशन का परफेक्ट तड़का है अक्षरा सिंह की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, अब यहां देख सकते हैं बिल्कुल FREE

Akshara Singh’Bhojpuri Film LOVE MARRAIGE: फिल्म की कहानी साजिद और शमशेर ने लिखी है। इस फिल्म के सभी गाने प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और बिट्टू विद्यार्थी ने मिलकर लिखे हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क़्वीन कहा जाता है। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि यूपी-बिहार में अक्षरा के नाम का डंका बजता है। अक्षरा सिंह जहां भी जाती है उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकट्ठा हो जाता है। अक्षरा सिंह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी 60 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा की फिल्मों का उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको अक्षरा सिंह की एक ऐसी सुपरहिट फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने यूट्यूब पर व्यूज का धागा खोल दिया है। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में विस्तार से…

अक्षरा सिंह की फिल्म:

अक्षरा सिंह की एक सुपरहिट फिल्म जिसका नाम ”लव मैरेज” है, इन दिनों इंटरनेट पर बवाल मचा रही है। ये फिल्म यूट्यूब पर आपको FREE में देखने के लिए मिल जाएगी। इस फिल्म को Worldwide Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म को अब तक 60 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अक्षरा की ये फिल्म रोमांस और इमोशन का जबरदस्त तड़का है, जिसे आप अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

”लव मैरेज” में अक्षरा सिंह के अलावा अमरीश सिंह,अवधेश मिश्रा,अयाज खान,अरुण सिंह – काका,विष्णु शंकर-बेलू,सलोनी बिस्ता,पूजा दुबे,मिथिलेश अविंश,सुबोध सेठ,रोहित सिंह-मटरू,के.के.गोस्वामी,बिपिन सिंह,लोटा तिवारी,शारधा नवल और अनीता रावत ने अहम भूमिकाएं निभाई है। फिल्म का निर्माण राम कोमल गुप्ता ने किया है। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु शंकर और बेलु ने मिलकर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

फिल्म की कहानी साजिद और शमशेर ने लिखी है। इस फिल्म के सभी गाने प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और बिट्टू विद्यार्थी ने मिलकर लिखे हैं। गाने का म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने दिया है जबकि इस फिल्म के गाने अक्षरा सिंह, मोहन राठौड़, खुशबू जैन, प्रियंका सिंह, धनंजय मिश्रा, अंबरीश सिंह, विष्णु शंकर – बेलु ने गाये है।