newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Elvish Yadav: कृति मेहरा नहीं ये है Elvish Yadav की सीक्रेट गर्लफ्रेंड, YouTuber ने किया खुलासा, कहा – ‘जिसके इंटरव्यू आप देख रहे वो…’

Elvish Yadav: लोगों ने कृति को एल्विश की मौजूदा गर्लफ्रेंड समझ लिया और कृति ने भी एल्विश को खुलकर सपोर्ट किया और कई इंटरव्यूज भी दिए, जिसमें एल्विश का जिक्र किया। लेकिन अब एल्विश यादव ने खुद इन बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

नई दिल्ली। एल्विश यादव के सिस्टम ने बिग बॉस ओटीटी 2 के सिस्टम को हैंग करते हुए न सिर्फ ट्रॉफी अपने नाम की बल्कि करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया। इन दिनों हर तरफ बस एल्विस ही छाये हुए हैं। यूट्यूबर की पॉपुलैरिटी में भी तगड़ा इजाफा हुआ है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि एल्विश के इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हो चुके हैं। यूट्यूबर को काफी पसंद किया जा रहा है। एल्विश की बिग बॉस जर्नी के दौरान उनकी कई चीज़ों ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। जिसमें सबसे खास रहा उनकी गर्लफ्रेंड का जिक्र। शो के अंदर एल्विश ये बार-बार कहते दिखे कि उनकी बाहर एक गर्लफ्रेंड है, जिसके लिए वो बहुत ही लॉयल हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

एल्विश के इस स्टेटमेंट को लोगों ने उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कृति मेहरा से जोड़कर देखा। लोगों ने कृति को एल्विश की मौजूदा गर्लफ्रेंड समझ लिया और कृति ने भी एल्विश को खुलकर सपोर्ट किया और कई इंटरव्यूज भी दिए, जिसमें एल्विश का जिक्र किया। लेकिन अब एल्विश यादव ने खुद इन बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

एल्विश यादव ने जियो सिनेमा पर मनु पंजाबी संग लाइव चैट में खुलासा किया कि लोग इस समय जिसके इंटरव्यू देख रहे हैं, वो उनकी बंदी नहीं है। उनकी बंदी पंजाब से है और वहीं पर रहती है। यहां तक कि वो सोशल मीडिया से दूर है और उसे बिल्कुल नहीं पसंद है कि एल्विश पब्लिकली उनके बारे में बात करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

मनु पंजाबी ने जब एल्विश यादव से पूछा कि घर के अंदर इतनी लड़कियां थीं, लेकिन वो सबसे दूर-दूर रहते थे। जिसे लेकर बाहर काफी चर्चा भी हो रही है। यहां तक कि कुछ इंटरव्यू भी सामने आए हैं, तो आखिर वो लड़की कौन है, जिसकी वजह से वो शो के अंदर भी खुद को लड़कियों से दूर रखते थे?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

इस सवाल के जवाब में एल्विश यादव ने खुलासा किया कि जो लग रहा है, जिसके भी इंटरव्यू देखे हैं, वो नहीं है। उन्होंने कहा, ‘जो बंदी है, वो अलग है। सोशल मीडिया पर नहीं है, पंजाब से है और वहीं पर रहती है। उसकी लाइफ बहुत प्राइवेट है। वो चाहती है कि सारी चीजें प्राइवेट ही रखी जाएं। उसे पसंद नहीं कि उसका नाम मैं कहीं पर लूं, या फिर उसके फॉलोअर्स बढ़ाऊं।