
नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अंजना सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अंजना सिंह को 2.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना सिंह भी अपनी नई फिल्मों और गानों से फैंस को एक के बाद एक सरप्राइज देती रहती हैं। इसी कड़ी में अंजना सिंह ने अपने फैंस को एक और गाने का सरप्राइज दिया है। बता दें कि इस गाने में अंजना सिंह अकेली नजर नहीं आ रही हैं बल्कि इस गाने में अंजना के साथ दिग्गज अभिनेता रवि किशन भी नजर आ रहे हैं। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।
View this post on Instagram
अंजना सिंह का गाना
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने गाने की एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के साथ दिग्गज अभिनेता रवि किशन भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये कोई नया गाना नहीं है बल्कि अंजना सिंह और रवि किशन का सात साल पुराना गाना है जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर कर फैंस से रील बनाने का आग्रह किया है।
रवि किशन और अंजना सिंह के इस सात साल पुराने गाने का नाम ”गोर रंग बदनिया” है। इस गाने को उदित नारायण और कल्पना ने मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्स एस. कुमार ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है। ये गाना सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ”शहंशाह” में अंजना सिंह और रवि किशन पर फिल्माया गया था।
गाने के वीडियो में अंजना और रवि एक-दूसरे संग रोमांस करते हुए नजर आते हैं। गुलाबी साड़ी में सजी अंजना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं, वहीं हमेशा की तरह रवि किशन हैंडसम नजर आ रहे हैं। अंजना और रवि की केमिस्ट्री सालों बाद भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।