newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देखते ही देखते वायरल हो गया अक्षरा सिंह का ये रील वीडियो, दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस फैंस को दे रहीं हैं खास नसीहत

Akshara Singh Viral Video: अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में अक्षरा भी हर रोज इंस्टा पर कुछ न कुछ पोस्ट कर फैंस को ट्रीट देती रहती हैं। अब इसी कड़ी में अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपने इंस्टा हैंडल से एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो के साथ अक्षरा सिंह एक मैसेज भी अपने फैंस को दे रही हैं, तो चलिए बताते हैं विस्तार से।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं। अक्षरा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा सिंह के करोड़ों चाहने वाले हैं। बच्चे-बूढ़े और युवा हर उम्र के लोगों में अक्षरा के प्रति दीवानगी देखने को मिलती है। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में अक्षरा भी हर रोज इंस्टा पर कुछ न कुछ पोस्ट कर फैंस को ट्रीट देती रहती हैं। अब इसी कड़ी में अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपने इंस्टा हैंडल से एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो के साथ अक्षरा सिंह एक मैसेज भी अपने फैंस को दे रही हैं, तो चलिए बताते हैं विस्तार से।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह का वायरल वीडियो:

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस सुर्ख लाल दुल्हन के जोड़े में सजी-धजी पंजाबी सिंगर गुरनजर चट्टा के गाने ”दोस्त बनके” पर एक्ट करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म के को-स्टार विशाल राजपूत भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि अक्षरा और विशाल ने ये रील वीडियो अपनी शूटिंग के बीच में शूट किया है।

अक्षरा की नसीहत :

इस वीडियो के साथ अक्षरा ने एक नसीहत भी दी है। दरअसल, इस गाने के बोल हैं- ”थोड़ा ता ख्याल कर साडा दिल लोहे का ता नै सजना, बहते है न बहते है न, आंसू मेरे बहते है न, जब वो हमसे कहते हैं, न दोस्त बनके रहते है न…” इस पर एक्ट्रेस ने नसीहत देते हुए रील वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ”लड़की हो या लड़का जिसको जाना हो जाने दो, खुद को तकलीफ मत देना।”

अक्षरा सिंह ने साथ में गाने की तारीफ़ करते हुए इसे नेक्स्ट लेवल बताया है और गुरनजर को टैग कर हार्ट वाली इमोजी डाली है। जिसपर अब गुरनजर ने कमेंट करते हुए अक्षरा और विशाल का शुक्रिया किया है साथ ही हार्ट वाली इमोजी भी भेजी है।