newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amrapali Dubey Latest Reel Video: आम्रपाली दुबे की इस रील वीडियो ने कायम किया रिकॉर्ड, लगाया व्यूज का अंबार

Amrapali Dubey Latest Reel Video: इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे को 4.9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आम्रपाली दुबे भी फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहने के लिए रेगुलर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की रील वीडियोज को लोग खूब पसंद करते हैं। ऐसे में आम्रपाली ने एक बार फिर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है।

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। एक्ट्रेस के यूपी से लेकर बिहार तक में लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हिंदी फैन बेस में आम्रपाली के लिए तगड़ी दीवानगी देखने को मिलती है। इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे को 4.9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आम्रपाली दुबे भी फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहने के लिए रेगुलर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की रील वीडियोज को लोग खूब पसंद करते हैं। ऐसे में आम्रपाली ने एक बार फिर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास!


आम्रपाली का लेटेस्ट रील वीडियो:

आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव और कल्पना के गाने ”हीक भर निहारे दा” पर लिपसिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ कैप्शन में इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा की इस खूबसूरत गाने के लिए तारीफ़ भी की है।

वीडियो में एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो आम्रपाली दुबे इस वीडियो में नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस कार में ये वीडियो बनाती हुई नजर आ रही हैं। आम्रपाली ने अपने बाल खोल रखे हैं। एक्ट्रेस ने बालों को हाईलाइट कराया है जो उनपर क़ाफी फ़ब रहा है। कैजुअल लुक में आम्रपाली के इस वीडियो को उनके फैंस भी बेहद पसंद कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे की रील ने बनाया रिकॉर्ड:

जैसा कि आप जानते हैं आम्रपाली दुबे की रील को बेहद पसंद किया जाता है। ऐसे में अक्सर आम्रपाली दुबे भोजपुरी और हिंदी गानों पर लिपसिंग करती हुई नजर आती हैं। बीते दिनों आम्रपाली दुबे ने ऐसे ही एक भोजपुरी गानेतोहके आपन बना लिहले बानी पर वीडियो बनाकर शेयर किया। अब एक्ट्रेस की इस रील विडीयो को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आम्रपाली दुबे ने खुद अपने इंस्टा स्टोरी पर ये रील शेयर कर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है।