
नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी जगत का पावर स्टार कहा जाता है। पवन सिंह की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती है। पवन सिंह ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक चार्टबस्टर गाने दिए हैं। पवन का कोई भी गाना हो आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग जाता है। ऐसे में पवन सिंह का एक गाना सोशल मीडिया पर इनदिनों खूब ट्रेंड कर रहा है। इस गाने ने एक महीने में ही यूट्यूब पर व्यूज के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा!
पवन सिंह के गाने बनाया रिकॉर्ड:
पवन सिंह का भोजपुरी गाना ”दिलवा ले जा रुमाल मे” कम इनदिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और यूट्यूब पर महज एक महीने में 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान भी स्थापित कर लिया है। इस गाने को एक महीने पहले ही SSB रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था। ये गाना यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
इस गाने को पवन सिंह ने ही गाया है। गाने के लिरिक्स निक्की निहाल ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि बीते दिनों पवन सिंह काफी सुर्ख़ियों में रहें जब उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो में दिखने वाली मॉडल मोनिका मिश्रा के प्रति खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर दिया। पवन ने सबके सामने कह दिया था कि सालों बाद वो किसी के लिए इतने पागल हुए हैं और वो मोनिका मिश्रा हैं। इसके बाद नेटिजंस ने पवन सिंह को जमकर ट्रोल किया।