
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैंस एक्ट्रेस की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको अक्षरा की एक सुपरहिट फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो फ़िलहाल यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।
अक्षरा की फिल्म:
अक्षरा सिंह की एक फिल्म इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म का नाम है ”अभागिन बहू” इस फिल्म में अक्षरा सिंह के अलावा निरहुआ ने काम किया है। दोनों की जोड़ी को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। ”अभागिन बहू” को ”भोजपुरी टीवी” के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को यूट्यूब पर 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म को इंटरनेट पर लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
बता दें कि अक्षरा सिंह का जल्द ही नया शो फोक भारत आने वाला है। अक्षरा का नया शो Folk Bharat भारत समाचार पर आएगा। हालांकि शो कब से ऑन एयर होगा इसकी डेट अभी तक सामने नहीं आई है। बता दें कि हाल ही में अक्षरा का नया गाना ”सड़िया बनारसिया” में रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने को संगीत धनंजय सिंह कान्हा ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने का निर्देशन महेश वेंकट ने किया है।
View this post on Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही निरहुआ के साथ चार फेरे सात वचन में नजर आने वाली है। इस फिल्म में अक्षरा और निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे भी नजर आएंगी।