
नई दिल्ली। पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का सलमान खान कहा जाता है। पवन सिंह जितने अच्छे गायक हैं उतने ही बेहतरीन अभिनेता भी हैं। पवन ने भोजपुरी जगत को एक से बढ़कर एक चार्टबस्टर गाने दिए हैं जिनमें भोजपुरी सिनेमा का लैंडमार्क गाना ”लॉलीपॉप” भी शामिल है। पवन सिंह फ़िलहाल लोकसभा 2024 के चुनावों में व्यस्त हैं। एक्टर बिहार के काराकाट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच पवन सिंह के बेडरूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने व्यूज के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा खास है इस वीडियो में।
वायरल हो रहा पवन सिंह का वीडियो
पवन सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में पवन बेडरूम में एक हसीना संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि डिंपल सिंह है। अब आप सोच रहे होंगे कि पवन सिंह और डिंपल सिंह ऐसा क्या कर रहे हैं? तो घबराइए नहीं ! दरअसल, पवन सिंह और डिंपल का ये वीडियो उनके सुपरहिट गाने ”मीठा मीठा बथे कमरिया हो” का है।
बता दें कि पवन सिंह का ये गाना ”मीठा मीठा बथे कमरिया हो” साल 2020 में रिलीज किया गया था। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं जबकि गाने का संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ 256 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
बात करें गाने के वीडियो की तो इस गाने के वीडियो में डिंपल सिंह नजर आ रही हैं। गानें के वीडियो में डिंपल अपने हुस्न की बिजलियां गिराती हुई नजर आती हैं। जबकि पवन सिंह डिंपल संग जोरदार रोमांस करते हैं। कभी उनको चूम लेते हैं तो कभी कसकर बाहों में भर लेते हैं। पवन और डिंपल की केमिस्ट्री इस गाने में कहर ढाती हुई नजर आ रही है।