newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Entertainment News: सोशल मीडिया पर हो रही इस महिला की चर्चा, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Entertainment News: इस वायरल हो रही तस्वीर में एक महिला खेतों में काम करती हुई नजर आ रही है। अब इस तस्वीर वाली महिला के खूब चर्चे हो रहे हैं। लोग महिला को जमीन से जुड़ी हुई बता रहे हैं और अपना प्यार भी बरसा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन है ये महिला और क्यों हो रही हैं इनकी इतनी चर्चा…

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए इसकी तो कल्पना भी नहीं कि जा सकती। आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ छाया रहता है। इस वक्त भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वायरल हो रही तस्वीर में एक महिला खेतों में काम करती हुई नजर आ रही है। अब इस तस्वीर वाली महिला के खूब चर्चे हो रहे हैं। लोग महिला को जमीन से जुड़ी हुई बता रहे हैं और अपना प्यार भी बरसा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन है ये महिला और क्यों हो रही हैं इनकी इतनी चर्चा…

Kangana Ranaut..

कौन है तस्वीर में नजर आ रही महिला

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर खूब वायरल हो रही है उसमें देखा जा सकता है कि एक महिला खेलों में है और वो काम कर रही है। तस्वीर में पहाड़ भी दिखाई दे रहे हैं। आप भी तस्वीर देखकर सोच रहे होंगे कि आखिर ये महिला कौन है तो आपको बता दें ये महिला कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस कंगना रनौत की मां है। जी हां, असली मां…आपको भी जानकर हैरानी हुई होगी कि ये कंगना रनौत की मां कैसे हो सकती है। कंगना रनौत तो बॉलीवुड एक्ट्रेस है तो उनकी मां ऐसे काम करने को मजबूर क्यों हैं?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंगना रनौत ने खुद अपनी मां की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कंगना रनौत ने बताया है कि खेत में काम कर रही महिला उनकी मां है, जो हर दिन 7 से 8 घंटों तक खेत में काम करती है। कंगना ने बताया है कि उनकी मां ग्लैमर दुनिया से दूर रहती हैं। जब कभी वो उन्हें कहती हैं कि शान से रहे तो मां उन्हें डांट लगा देती हैं।

कंगना ने अपनी पोस्ट में बताया है कि उनकी मां को ऐसे ही जीना पसंद है वो मुंबई या फिर कहीं बाहर जाना पसंद नहीं करती। वो सीधा-सादा जीवन जीना पसंद करती हैं। यही वजह है कि अब कंगना रनौत की मां की हर कोई तारीफ कर रहा है। कंगना की मां को लेकर सोशल मीडिया पर लोग प्यार जता रहे हैं और कह रहे हैं कि जमीन से जुड़ी महिला हैं।