Connect with us

मनोरंजन

Year Ender 2022: इस साल भोजपुरी इंडस्ट्री के इन सेलेब्स की लव स्टोरी ने मचाया कोहराम, किसी का हुआ ब्रेकअप, तो किसी का हुआ पैचअप

Year Ender 2022: इनके हर एक फैंस को चाह रहती हैं कि इनकी लव लाइफ के बारे में उन्हें पता हो, जिसकी वजह से फैंस इनके बारे में काफी बात करते हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बनता हैं, इन जोड़ियों की वजह से इंजस्ट्री में काफी गॉसिप भी मिल जाती हैं।

Published

नई दिल्ली। बॉलीवुड हो या भोजपुरी इंडस्ट्री हर किसी को इनके पर्सनल लाइफ को लेकर काफी उत्सुकता होती हैं। इनके फैंस को इनकी लव लाइफ के बारे में जानने में काफी इंट्रेस्ट होता हैं। भोजपुरी इंजस्ट्री में कई सितारें ऐसे हैं जो अपने प्रोफेसनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। इनके हर एक फैंस को चाह रहती हैं कि इनकी लव लाइफ के बारे में उन्हें पता हो, जिसकी वजह से फैंस इनके बारे में काफी बात करते हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बनता हैं, इन जोड़ियों की वजह से इंजस्ट्री में काफी गॉसिप भी मिल जाती हैं। आइए हम आपको ऐसे ही जोड़ियों के बारे में बताते हैं जिनको लेकर फैंस के बीच काफी गॉसिप देखने को मिलता हैं-

आम्रपाली दुबे

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आम्रपाली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इनकी खूबसूरती के करोड़ों फैंस है जो इनसे जुड़ी हर अपडेट के बारे में जानना चाहते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी भी अपने लव लाइफ के बारे में खुलकर बात नहीं की लेकिन फैंस को ऐसा लगता हैं कि एक्ट्रेस दिनेश लाल यादव को डेट कर रही हैं। हालांकि, दिनेश लाल यादव शादी शुदा हैं फिर भी एक्ट्रेस का नाम इनसे जोड़ा जाता हैं।

काजल राघवानी

वहीं एक्ट्रेस काजल राघवानी जो भोजपुरी की जाना पहचाना नाम हैं। फैंस का ऐसा मानना हैं कि एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव को डेट कर रही हैं दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद हैं।

पवन सिंह

वहीं भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के करोड़ों फैंस हैं। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाते हैं। अभी हाल ही में एक्टर का गाना लाल घाघरा जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। यह गाना सोशल मीडिया पर छाया रहा था। वहीं इनकी लव लाइफ के बारे में बात करें तो इनकी लव लाइफ में काफी उथल पुथल देखने को मिली थी। एक्टर का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा अक्षरा सिंह से जुड़ा। इन दोनों ने काफी सालों तक एक दूसरे को डेट किया हालांकि, बाद में दोनों में काफी मन-मुटाव होने की वजह से दोनों अलग हो गए।

मोनालिसा दुबे

मोनालिसा दुबे भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इनकी खूबसूरती और डांस के लाखों दीवाने हैं। मोनालिसा का नाम पहले एक्टर पवन सिंह के साथ जोड़ा गया। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में विक्रांत सिंह से शादी की।

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव भोजपुरी के शानदार एक्टर हैं। इनका नाम काजल राघवाणी के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, खेसारी लाल यादव पहले से शादी शुदा हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement