newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajkumar Santoshi: ‘गांधी-गोडसे’ के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की जान को खतरा, मिली ऐसी धमकी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

Rajkumar Santoshi: मुंबई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्हें और उनकी टीम को विरोध में काल झंडे तक दिखाए गए थे, जिसके बाद से ही उनकी टीम सकते में आ चुकी है। फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुकी है। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही विरोध का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

नई दिल्ली। फिल्म ‘पठान’ को लेकर जारी विवाद अभी थमा भी नहीं है कि अब एक और फिल्म विवादों में घिर गई है, जिसे लेकर विरोध प्रदर्शन अपने चरम पर पहुंच चुका है। यहां तक की उस फिल्म के निर्देशक और निर्माता को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। आपको बता दें कि हम ‘गांधी-गोडसे’ फिल्म की बात कर रहे हैं। आगामी 26 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही फिल्म को लेकर विरोध का सिलसिला शुरू हो चुका है। बीते शुक्रवार को मुंबई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान कुछ अराजक तत्वों के द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया गया था, जिसके बाद पुलिस का रूख किया गया, तब जाकर हालात काबू में आए, लेकिन अब खबर है कि फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी को जान से मारने की धमकी दी गई है।

हालांकि, यह धमकी किसने दी है, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। निर्देशक के मुताबिक, किसी अज्ञात शख्स ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद उनका पूरा परिवार सकते में आ चुका है। उधर, परिवार के सभी सदस्य भी खौफ के साए में हैं। निर्देशक के मुताबिक, धमकी देने वाले शख्स की आवाज से जाहिर हो रहा था कि वे बेहद ही आक्रमक मुद्रा है। ऐसी स्थिति में उन्होंने पुलिस का रूख करना जरूरी समझा। उन्होंने पुलिस से अपने और परिवार के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है।

बता दें इससे पहले मुंबई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्हें और उनकी टीम को विरोध में काल झंडे तक दिखाए गए थे, जिसके बाद से ही उनकी टीम सकते में है। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही विरोध का सिलसिला जारी है। ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन, उससे पहले आपको बता दें कि 9 साल बाद राजकुमार संतोषी ‘गांधी-गोडसे’ फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट को उन्होंने खुद लिखा है। इसका निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। ऐसे में इस फिल्म से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। बहरहाल, अब फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

दरअसल, विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि गांधी-गोडसे फिल्म के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विरासत और व्यक्तित्व को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में इस फिल्म का विरोध किया जाना जरूरी है। बता दें कि वर्तमान में फिल्म ‘पठान’ का विरोध भी जारी है। फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा भगवा बिकिनी पहने जाने को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि ऐसा करके हिंदू आस्था का अपमान किया गया है।