Connect with us

मनोरंजन

TMKOC: जेठालाल के घर के बाहर घूम रहे हथियार लैश 25 गुंडे, खतरे में TMKOC एक्टर दिलीप जोशी

TMKOC: जेठालाल से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है जो शायद जेठालाल के फैंस को हैरान और परेशान कर सकती है। असल में ऐसा बताया जा रहा है कि जेठालाल की जान खतरे में है। हाल ही में ऐसी ही खबरें हमें अमिताभ बच्चन शत्रुघ्न सिन्हा और अम्बानी से जुड़ी सुनने को मिली थीं। उनकी भी जान को खतरे में बताया जा रहा था और अब जेठालाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके बारे में हम यहां आपको बताएंगे।

Published

नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा आप सबने देखा होगा। ये एक ऐसा शो है जो काफी दिनों से चलता आ रहा है और दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। इस शो के सबके पसंदीदा एक्टर हैं दिलीप जोशी। दिलीप जोशी इस नाटक में जेठालाल का किरदार निभाते हैं। उनके इस किरदार को लाखों लोग पसंद करते हैं। आज भी दिलीप जोशी और जेठालाल का किरदार हमारे बीच चर्चित है। जेठालाल से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है जो शायद जेठालाल के फैंस को हैरान और परेशान कर सकती है। असल में ऐसा बताया जा रहा है कि जेठालाल की जान खतरे में है। हाल ही में ऐसी ही खबरें हमें अमिताभ बच्चन शत्रुघ्न सिन्हा और अम्बानी से जुड़ी सुनने को मिली थीं। उनकी भी जान को खतरे में बताया जा रहा था और अब जेठालाल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके बारे में हम यहां आपको बताएंगे।

आपको बता दें दिलीप जोशी की जान की खतरे की बात सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि उनके घर के आसपास 25 हथियारबंद गुंडे देखने को मिले हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि उन गुंडों के हाथ में हथियार के अलावा बम भी है। ये सभी खबरें नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को एक शख्स के द्वारा पहुंचाई जा रही है। इस खबर के पहुंचने के बाद पुलिस ने तुरंत सख्ती बरतते हुए जांच शुरू कर दी है।

विस्तार से बताएं तो नागपुर पुलिस को मिली ये सूचना करीब एक महीने पहले की बताई जा रही है। नागपुर पुलिस कंट्रोल को बीती 1 फरवरी को एक फेक कॉल जाता है और कॉल करने वाला शख्स बताता है कि दिलीप जोशी के घर के पास शिवाजी पार्क में करीब 25 हथियारबंद गुंडों को देखा गया है जो दिलीप जोशी को अपना निशाना बनाने वाले हैं। उसने आगे बताया कि सिर्फ दिलीप जोशी ही नहीं बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और मुकेश अम्बानी भी उनके निशाने पर हैं। आपको बता दें हाल ही में एक ऐसा ही कॉल नागपुर पुलिस के पास गया था जहां बताया गया था कि महानायक के घर के पास में बम मिला है और बाद में पुलिस ने इस खबर को खारिज कर दिया था।

आपको बता दें अब तक हुई छानबीन में खुलासा हुआ है ये एक लड़के का नंबर है जो कि दिल्ली में एक सिम कार्ड कम्पनी में काम करता है। उसके नंबर को बगैर उसकी सूचना के ऐसे काम में एक स्पेशल ऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा रहा है। और अब पुलिस असल मुजरिम की तलाश में जुटी है। पुलिस की तलाश में काटके नाम के व्यक्ति का नाम आ रहा है। दोनों ही घटनाओं में उसी का नाम पुलिस के सामने अब तक आ रहा है। पुलिस की तलाश जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने मुकेश अम्बानी को z+ सिक्योरिटी देने के लिए केंद्र से कहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement