newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 19 May 2023: अभिमन्यु को हराने के लिए अब “साम दाम दंड भेद” का अक्षरा लेगी सहारा, तेज होगी जंग

Tv Serials Update 19 May 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु बहुत खुश है। वो मंजरी को बताता है कि अभीर और रूही की दोस्ती हो गई हैं और अभीर बड़ा होकर मेरे जैसा बनना चाहता है।

नई दिल्ली।टीवी सीरियल की दुनिया में रोजाना नए सीरियल आते रहते हैं। कुछ सीरियल लंबे समय तक टिक पाते हैं,जबकि कुछ सीरियल कुछ समय बाद ही स्क्रीन से गायब हो जाते हैं। दर्शकों के फेवरेट सीरियल रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि अभीर को अभिमन्यु की गोद में देखकर अभिनव परेशान हो जाता है। अक्षरा उसे समझाती भी है कि अभीर रूही से दोस्ती होने की वजह से खुश है न की अभिमन्यु की वजह से। वो आपसे सबसे ज्यादा प्यार करता है। अभीर बच्चा है और उसका मन साफ है, जहां थोड़ी खुशी मिलेगी, वो वहीं का हो जाएगा।

abhinav

अभिमन्यु और मंजरी होंगे खुश

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु बहुत खुश है। वो मंजरी को बताता है कि अभीर और रूही की दोस्ती हो गई हैं और अभीर बड़ा होकर मेरे जैसा बनना चाहता है। ये सुनकर मंजर भी अभिमन्यु की बलाए लेती है और कहती है कि अब हर पल रूही और अभीर के साथ बिता ले, और 6 सालों में जो प्यार नहीं कर पाया वो भी कर ले। उधर अभिनव परेशान है क्योंकि उसे लग रहा है कि वो अभीर को खो देगा लेकिन अक्षरा उसे हिम्मत रखने के लिए कहती हैं। तभी कोर्ट से नोटिस आता है, जिसमें अगले हफ्ते केस की तारीख आई हैं। अभिनव और घबरा जाता है। वो कहता है कि कुछ भी करके अभीर को यकीन दिलाना होगा कि मैं ही उससे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। अक्षरा कहती है कि आप ही करते हैं और ये बात अभीर भी जानता है। वो कहती है कि प्यार दिखाया नहीं जाता है। अभिनव अभीर को घुमाने के लिए जाता है और उसे गिफ्ट भी दिलाता है। अभीर भी कहता है कि आज कोई स्पेशल दिन है क्या। वो अभीर को खूब पैंपर करते हैं। वहीं अभीर को एक स्पोर्ट कार दिखती है और वो अक्षरा और अभिनव को कार की खूबियां बताता है। अभिनव कार के मालिक के सामने हाथ-पैर जोड़ 5 मिनट के लिए कार मांगता है लेकिन कार का मालिक अभिनव को दुत्कार देता है। जिसके बाद अभिनव अभीर को कंधे पर लेकर दौड़ता है, हवा की सवारी कराने के लिए और डिसबैलेंस होकर गिर जाता है।

akshara.jpg1

अभिनव होगा घायल

अभीर को तो चोट नहीं लगती, लेकिन अभिनव बुरी तरीके से जख्मी हो जाता है। अक्षरा उसे डांटती है कि अभिमन्यु से कॉम्पिटिशन करने की जरूरत नहीं है, हर चीज पैसा नहीं होता है। उधर कायरव मुस्कान से माफी मांगने के लिए आता है लेकिन मुस्कान कहती है कि गलती उसकी और उसने सबके लिए मुसीबत खड़ी कर दी लेकिन अब वो जा रही हैं। कायरव नीला मां से कहता है कि वो लड़का राघव मुस्कान के लिए ठीक नहीं है। आने वाले एपिसोड में अभिमन्यु अक्षरा पर इल्जाम लगाता है कि वो अच्छे माता-पिता नहीं है और वो अपने बच्चे को उनसे लेकर ही रहेगा।