newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Arijit Singh: अपनी मखमली आवाज का जादू चलाने वाले अरिजीत सिंह का 36वां जन्मदिन आज, जानिए सिंगर की लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें

Arijit Singh: अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को वेस्ट बंगाल में हुआ है। अरिजीत को बचपन से ही सिंगिंग में रुची थी और वह बहुत कम उम्र से ही म्यूजिक की ट्रेनिंग लेने लगे थे। अरिजीत के पिता कक्कर सिंह, जो कि पंजाबी है। वहीं सिंगर की मां अदिति सिंह एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती है।

नई दिल्ली। अपनी आवाज से सब को मदहोश कर देने वाले अरिजीत सिंह को तो आप सब जानते ही होंगे। अपनी मखमली आवाज से जादू बिखरने वाले अरिजीत सिंह आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है। अरिजीत सिंह एक भारतीय गायक और संगीतकार हैं। सिंगर एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई प्रशंसाओं के प्राप्त कर्ता है। अरिजीत सिंह ने कई भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं। सिंगर को इस पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ और सबसे बहुमुखी पार्श्व गायकों में से एक माना जाता है। अरिजीत के 36वें जन्मदिन पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

अरिजीत की पर्सनल लाइफ

अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को वेस्ट बंगाल में हुआ है। अरिजीत को बचपन से ही सिंगिंग में रुची थी और वह बहुत कम उम्र से ही म्यूजिक की ट्रेनिंग लेने लगे थे। अरिजीत के पिता कक्कर सिंह, जो कि पंजाबी है। वहीं सिंगर की मां अदिति सिंह एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती है। अरिजीत की मां भी काफी अच्छा गाती है। आपको बता दें कि अरिजीत सिंह ने साल 2013 में म्यूजिक शो की प्रतियोगी रूपरेखा बनर्जी से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई और दोनों के बीच तलाक हो गया। फिर अरिजीत सिंह ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी की। दोनों ने बंगाली रिति-रिवाजों से शादी की।

अरिजीत का वर्कफ्रंट

वहीं अरिजीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने अपनी आवाज से एक से बढ़कर एक गाने गाए है। अरिजीत सिंह ने ‘झूम जो पठान’,  ‘केसरिया’, ‘अपना बना लें’, ‘तेरा यार हूं मैं’, ‘देश मेरे’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘हमारी अधूरी कहानी’, ‘इन्ना सोना’, ‘देखा हजारों दफा आपको’, ‘राबता’ जैसी शानदार गाने गाए है।