newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Vivek Mushran: अपनी पहली फिल्म से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता विवेक मुशरान का 53वां जन्मदिन आज, कई हिट फिल्में देने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से बना ली दूरी

Happy Birthday Vivek Mushran: विवेक को एक के बाद एक कई फिल्में भी मिली लेकिन फिर भी अपने करियर में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, और एक समय के बाद उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी और वो बड़े पर्दे से दूर हो गए। हालांकि, बड़े पर्दे के साथ साथ उन्होंने छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता विवेक मुशरान आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे है। एक्टर 53 साल के हो गए है। विवेक मुशरान ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है लेकिन अचानक वह इंडस्ट्री से गायब हो गए। एक्टर विवेक मुशरान ने फिल्म ‘सौदागर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इस फिल्म के साथ ही वो लोगों की नजरों में छा गए थे। मूवी में उनके भोले चेहरे पर प्यारी मुस्कान और मासूम आंखों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। विवेक को एक के बाद एक कई फिल्में भी मिली लेकिन फिर भी अपने करियर में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, और एक समय के बाद उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी और वो बड़े पर्दे से दूर हो गए। हालांकि, बड़े पर्दे के साथ साथ उन्होंने छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता।

फिल्मों से बना ली थी दूरी

विवेक ने खुद की एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री पर राज किया था। विवेक महज 21 साल के थे जब उन्होंने फिल्म ‘सौदागर’ में एक्टिंग किया और इस फिल्म में राजकुमार और दिलीप कुमार जैसे बेहतरीन सितारे थे लेकिन फिर भी विवेक ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था। इस मूवी में उन पर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया गाना ‘ईलू-ईलू’ जबरदस्त हिट हुआ था और यह गाना आज भी लोग सुनना पसंद करते है। सौदागर के बाद विवेक ‘सातवां आसमान’, ‘बेवफा से वफा’ और ‘रामजाने’ फिल्मों में दिखाई दिए। लेकिन धीरे धीरे जब उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी तो उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। हीं उसके बाद कुछ सालों तक वो फिल्मों से दूर रहे लेकिन साल 2000 में उन्होंने फिल्म ‘अंजाने’ से कमबैक किया हालाँकि, फिर भी वह सफल नहीं हो सके।

टीवी इंडस्ट्री में करियर

विवेक के टीवी करियर की बात करें तो विवेक ने ‘छोटा सा घर’, ‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो’, ‘बात हमारी पक्की है’ जैसे शो में अभिनय किया। इसी के साथ ही वो ‘सोन परी’, ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘परवरिश’ जैसे हिट शो मे भी दिखाई दिए। उन्हें आप सभी ने फिल्म ‘तमाशा’, ‘पिंक’, ‘बेगम जान’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ में भी देखा होगा। आज विवेक का लुक बदल चुका है लेकिन वह इंडस्ट्री में सक्रीय हैं।