newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kishor Kumar: भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता किशोर कुमार का जन्मदिन आज, लड़का-लड़की दोनों की आवाज में गाते थे एक्टर

Kishor Kumar: उनके बारे में जितना जानते जाएंगे उतने ही हैरान भी होते जाएंगे, क्योंकि जिसकी आवाज खराब हो वह सिंगर मशहूर प्लेबैक सिंगर बन जाए, ऐसा कहीं होता है भला, लेकिन किशोर कुमार इस बात की मिसाल है

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के इतिहास में किशोर कुमार जैसा मल्टी टैलेंटेड एक्टर अभी तक नहीं देखा गया। 4 अगस्त को 1929 में पैदा हुए किशोर वन मैन आर्मी थे। किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था और इनके पेरेन्ट्स ने इनका नाम आभास कुमार रखा था। जब किशोर फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने तो इनका नाम किशोर रखा गया। ऐसा कहा जाता हैं कि सिर्फ सेट और तकनीकी चीजें तैयार रखिए बाकी वह खुद ही सब कुछ संभाल लेते थे। किसी एक व्यक्ति में इतनी खूबियां देखने को नहीं मिलती है, जितनी किशोर में थी। अभिनेता सिर्फ उम्दा सिंगर, एक्टर, राइटर ही नहीं बल्कि एक अच्छे फिल्म प्रोड्यूसर भी थे। किशोर की लाइफ से जुड़ी बातें बेहद खास है। उनके बारे में जितना जानते जाएंगे उतने ही हैरान भी होते जाएंगे, क्योंकि जिसकी आवाज खराब हो वह गायक मशहूर प्लेबैक सिंगर बन जाए, ऐसा कहीं होता है भला, लेकिन किशोर कुमार इस बात की मिसाल है।

बिना प्रैक्टिस के गाकर दंग कर देते थे किशोर कुमार

किशोर कुमार की आवाज ईश्वर से मिला तोहफा था। एक्टर ने फिल्मों में आने से पहले कभी भी म्यूजिक की ट्रेनिंग नहीं ली थी। अभिनेता के बड़े भाई अशोक ने एक बार मीडिया से बात करते हुए कहा था कि किशोर की आवाज बचपन में काफी खराब थी जैसे कोई फटा बांस हो, लेकिन किशोर कुमार ने जब सिंगिंग की दुनिया में अपना कदम रखा तब उनकी आवाज से लोग उनके दीवाने हो गए। अपने गायिकी के करियर में लगभग 15 सौ गाना गाने वाले किशोर ने कई सदाबहार और हिट गाने दिए हैं। कहा जाता हैं कि किशोर कुमार की गायकी इतनी वर्सेटाइल थी कि अपने खास अंदाज से कई बार म्यूजिक डायरेक्टर्स को भी चौका देते थे। एक्टर की गायिकी पर इतनी बारीक पकड़ थी कि अधिकत्तर बिना प्रैक्टिस के ही रिकॉर्डिंग करवाते थे और उनकी काबिलियत ऐसी कि बिना किसी गड़बड़ के एक ही टेक में उनकी रिकॉर्डिंग हो जाती थी।

लड़का-लड़की दोनों की आवाज में गाते थे किशोर

किशोर कुमार कितने बड़े सिंगर थे इसका अंदाजा तो इसी बात से लगा लीजिए कि अभिनेता लड़की की आवाज में भी गा लेते थे। उनके सदाबहार गानों में से एक गाना ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ में किशोर ने लड़की की आवाज दी थी। किशोर कुमार एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ शानदार कलाकार भी थे। मस्तमौला किस्म के इंसान किशोर ने मूवी में भी अपनी शर्तों पर काम किया और फिल्में सुपरहिट करवाया। 1946 में फिल्म ‘शिकारी’ से इंडस्ट्री में कदम रखा, इस फिल्म में अशोक कुमार लीड अभिनेता थे।