
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। बच्चा हो या जवान हर उम्र के व्यक्ति में अक्षरा के लिए दीवानगी देखने को मिलती है। यूपी से लेकर बिहार तक में अक्षरा सिंह के नाम का डंका बजता है। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 6.5 मिलियन लोग अक्षरा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के फैंस बेसब्री से उनके नए गाने और फिल्मों का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी इस अपकमिंग फिल्म को लेकर लेटेस्ट जानकारी शेयर की है।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह की नई फिल्म:
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” का लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है। जी हां, अक्षरा सिंह की इस फिल्म का ट्रेलर 14 जून, शुक्रवार को शाम 6.30 बजे B4U भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने पोस्ट कर खुद इस बात की जानकारी दी है। अक्षरा सिंह ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा- ”भोजपुरी फिल्म ऐसा पति मुझे दे भगवान का ट्रेलर रिलीज़ 14 जून शुक्रवार सुबह 6.30 बजे सिर्फ B4U भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर” बता दें कि अक्षरा सिंह के साथ इस फिल्म में भोजपुरी एक्टर अंशुमान सिंह भी नजर आएंगे।
View this post on Instagram
जैसा कि आप फिल्म के पोस्ट में देख रहे हैं बेड पर अक्षरा सिंह जहां सोइ हैं वहीं अंशुमान उनके पैर दबा रहे हैं। जबकि बाकि अक्षरा के ससुरालवाले दरवाजे से झांक कर ये नजारा देख अचंभित हो रहे हैं। बता दें कि फिल्म में अक्षरा और अंशुमान पति-पत्नी की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है जबकि फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और अविनाश रोहरा हैं। फिल्म का लेखन अरबिंद तिवारी ने किया है।