
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी की आलम ये है कि वो कहीं भी जाती है उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज अक्षरा सिंह की नई भोजपुरी फिल्म ”रूद्र शक्ति” का टीजर रिलीज कर दिया गया है, चलिए जानते हैं क्या है इस टीजर में खास!
View this post on Instagram
जानिए क्या है इस टीजर में खास:
भोजपुरी क़्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”रूद्र शक्ति” का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में अक्षरा शक्ति के रूप में नजर आ रही है जबकि रूद्र के रूप एक्टर विक्रांत नजर आएंगे। ये फिल्म एक प्रेम कहानी है जिसमें अक्षरा सिंह और विक्रांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
View this post on Instagram
इस फिल्म के निर्माता सीबी सिंह और राजीव सिंह हैं। फिल्म का निर्देशन निशांत सी शेखर ने किया है। फिल्म को 18 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी होगी। फैंस एक्ट्रेस की फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने जे वीडियो में अक्षरा का रूप और उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का ये हुस्न उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही आम्रपाली दुबे और निरहुआ संग भोजपूरी फिल्म चार फेरे सात वचन में नजर आएंगी।