newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रिलीज हुआ अंजना सिंह की फिल्म ”बड़े घर की बेटी” का ट्रेलर, देवरानी-जेठानी का ऐसा अतरंगा कलेश देखकर चकरा जाएगा माथा

Anjana Singh’s Film Bade Ghar Ki Beti Trailer Release: अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा में काफी सक्रीय हैं। दर्शक एक्ट्रेस की फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज अंजना सिंह की अपकमिंग फिल्म ”बड़े घर की बेटी” का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है तो चलिए जानते हैं क्या है इस ट्रेलर में ऐसा खास!!

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अंजना सिंह के लाखों चाहने वाले हैं जो एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आते हैं। अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा में काफी सक्रीय हैं। दर्शक एक्ट्रेस की फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज अंजना सिंह की अपकमिंग फिल्म ”बड़े घर की बेटी” का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है तो चलिए जानते हैं क्या है इस ट्रेलर में ऐसा खास!!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by B4U Bhojpuri (@b4ubhojpuri)

रिलीज हुआ अंजना सिंह की फिल्म का ट्रेलर:

आज यानी 18 मई को सुबह 6:30 बजे अंजना सिंह की फिल्म ”बड़े घर की बेटी” का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि जेठानी बनी अंजना सिंह अपने देवर के लिए बड़े घर की बेटी को देवरानी बनाकर लाना चाहती हैं और इसमें वो कामयाब भी रहती हैं। एक्ट्रेस बड़े घर की बेटी को अपनी देवरानी बनाकर घर लेकर आती हैं जिसके बाद शुरू होता है सारा कलेश!!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

दरअसल, जेठानी अंजना की ये देवरानी अपने साथ 11 लाख रूपये दहेज़ भी लाती है और इसी दहेज़ के दम पर वो घर का कोई काम नहीं करती बस हुकुम चलाती है। इस देवरानी ने जेठानी समेत पूरे ससुराल के नाक में दम कर दिया है तो अब ये बड़े घर की बेटी और क्या-क्या कमाल दिखाएगी!! ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

बता दें कि भोजपुरी फिल्म ”बड़े घर की बेटी” में अंजना सिंह के अलावा यामी सिंह, अविनाश, राकेश बाबू, संतोष श्रीवास्तव और प्रेम दुबे जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन संजीव बोहरपी ने किया है जबकि फिल्म के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। इस फिल्म का निर्माण संदीप सिंह, अंजनी तिवारी और नीलाभ तिवारी ने किया है।