newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अंजना सिंह की नई फिल्म ”ब्रत सोलह सोमवार के” का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए क्या है फिल्म की कहानी!

Bhojpuri Actress Anjana Singh New Film: अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर भी 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज अंजना सिंह की नई भोजपुरी फिल्म ”ब्रत सोलह सोमवार के” का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। तो आइए जानते हैं क्या है इस ट्रेलर में खास!

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अंजना के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक को बेक़रार नजर आता है। अंजना सिंह को इंस्टाग्राम पर भी 20 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज अंजना सिंह की नई भोजपुरी फिल्म ”ब्रत सोलह सोमवार के” का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। तो आइए जानते हैं क्या है इस ट्रेलर में खास!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANJANA SINGH (@anjana_singh_)

क्या है ट्रेलर में खास!

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह की फिल्म ”ब्रत सोलह सोमवार के” का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के मुताबिक इस फिल्म की कहानी तीन बहनों की है जिसके पिता बेहद गरीब हैं। इस गरीब पिता को अपनी तीनों बेटियों की शादी की बेहद चिंता है। ऐसे में तीनों बेटियां सोलह सोमवार का व्रत रखती हैं ताकि महादेव उनके पिता की चिंता दूर कर दें।

पिता की चिंता दूर भी हो जाती है जब एक बेहद अमीर खानदान के तीन अमीर भाइयों से इन तीन बहनों की शादी हो जाती है। लेकिन इनकी सास इन्हें बहू का दर्जा नहीं देती क्योंकि ये तीनों लड़कियां गरीब घर से ताल्लुक रखती हैं। अब ऐसे में तीन बहुओं और सास के बीच की इस खींचातानी को फिल्म में दर्शाया गया है।

इस फिल्म में अंजना सिंह के अलावा अमरीश सिंह और कुणाल सिंह जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशक दिनेश एस. यादव हैं। फिल्म की कहानी अरविंद यादव ने लिखी हैं। फिल्म का संगीत अनुज तिवारी ने दिया है। इस फिल्म के निर्माता सुरेंद्र सिंह हैं।

अंजना सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो ”ब्रत सोलह सोमवार के” अलावा हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म ”हम साथ साथ हैं” का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक्ट्रेस की इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा जल्द ही एक्ट्रेस ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” और ”बड़की भाभी” जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आएंगी।