newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajaram Trailer Khesari Lal Yadav In Hindi: खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘राजाराम’ का ट्रेलर रिलीज, भगवान राम के करैक्टर में लाजवाब दिख रहे भोजपुरी के सुपरस्टार

Rajaram Trailer Khesari Lal Yadav In Hindi: फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में खेसारीलाल यादव भगवान श्रीराम के गेटअप में नजर आते हैं। उनके साथ लक्ष्मण का किरदार निभा रहे अभिनेता राहुल शर्मा भी दिखाई देते हैं। धार्मिक परिप्रेक्ष्य में आरंभ हुआ यह ट्रेलर अगले ही पल खेसारीलाल यादव के मॉडर्न अवतार को सामने लाता है, जहां वे बताते हैं कि वे भगवान राम नहीं बल्कि उनके चरित्र को निभा रहे हैं। इस दिलचस्प मोड़ ने फिल्म में एक अनोखा आकर्षण जोड़ा है।

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘राजाराम’ का ट्रेलर आज सारेगामा हम भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया। यह फिल्म टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनी है, जिसके निर्माता पराग पाटिल और आर.आर. प्रिंस हैं। साथ ही पराग पाटिल ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है, जो दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनने का दावा कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत खेसारीलाल यादव की भव्य एंट्री से होती है, जहां वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के गेटअप में दिखाई देते हैं। इसमें उनके साथ लक्ष्मण के रूप में अभिनेता राहुल शर्मा नजर आ रहे हैं, जो पूरी तरह धार्मिक भाव से ओत-प्रोत हैं। इसके बाद ट्रेलर में खेसारीलाल का मॉडर्न लुक देखने को मिलता है, जिसमें वे दर्शकों से कहते हैं कि वे भगवान राम नहीं हैं, बल्कि भगवान राम का चरित्र निभा रहे हैं। खेसारीलाल का यह अंदाज दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है।

पराग पाटिल ने कहा कि ‘राजाराम’ एक अनोखी कहानी और बेहतरीन अभिनय का संगम है, जो दर्शकों को पसंद आएगी। वहीं, खेसारीलाल यादव ने ट्रेलर के रिलीज पर कहा, “यह तो केवल ट्रेलर है, असली फिल्म अभी बाकी है। मुझे पूरा यकीन है कि यह फिल्म न केवल दर्शकों बल्कि क्रिटिक्स को भी प्रभावित करेगी।”

धमाल मचा रहे हैं फिल्म के गाने

फिल्म ‘राजाराम’ के दो गाने ‘चुम्मा’ और ‘चॉकलेटी’ ने इंटरनेट पर जबरदस्त धूम मचाई हुई है। ‘चुम्मा चुम्मा’ गाने को यूट्यूब पर अब तक 15 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। दर्शकों ने दोनों गानों को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर खासा पसंद किया है। इस पर खेसारीलाल ने अपने फैंस से अपील की है कि वे इसी प्रकार प्यार बनाए रखें और फिल्म को रिलीज होने पर भी उतना ही समर्थन दें।