newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranbir Kapoor Animal: रणबीर कपूर की फिल्म में फंसा पेच! अब अगस्त में रिलीज नहीं होगी Animal

Ranbir Kapoor Animal: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पहले 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे के लिए टाल दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स के इतने बड़े फैसले के पीछे की असली वजह क्या है ?

नई दिल्ली। रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। जी हां अगर आप भी जूनियर कपूर के फैन हैं और उनकी फिल्म ‘एनिमल’ का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए ये खबर बिलकुल भी गुड नहीं होने वाली है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पहले 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे के लिए टाल दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स के इतने बड़े फैसले के पीछे की असली वजह क्या है ?

दरअसल, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ को मेकर्स पहले 11 अगस्त 2023 को रिलीज करने वाले थे। लेकिन ये फिल्म सनी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ के साथ क्लैश होने वाली थी। जिसके बाद संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बन रही ‘एनिमल’ की रिलीज डेट को फ़िलहाल दिसंबर 2023 तक लिए बढ़ा दिया गया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Animal में देरी का एक कारण वीएफएक्स डिपार्टमेंट की ओर से इस पर ज्यादा काम की जरूरत को भी बताया जा रहा है। वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट देने के लिए फिल्म के मेकर्स वीएफएक्स के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसके लिए भले फिल्म की रिलीज में देरी करनी पड़े।

रणबीर कपूर की एनिमल की नई रिलीज डेट 1 दिसंबर 2023 को माना जा रहा है। फिल्म में ग्रैंड एक्शन सीक्वेंस के साथ रणबीर का धासू लुक देखने को मिलेगा। इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।