newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

OMG 2 Twitter Review: ‘सत्य हमेशा नंगा होता है’ लोगों को पसंद आ रही OMG 2 की कहानी, ट्विटर पर लगी तारीफों की बौछार, महादेव के रूप में छाए अक्षय कुमार

OMG 2 Twitter Review: फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव, पंकज त्रिपाठी कांती प्रसाद मुद्गल और यामी गौतम वकील कामिनी त्रिपाठी के किरदार में हैं। फिल्म में अरुण गोविल भी महत्वपूर्ण किरदार अदा करते दिखाई देते हैं। ‘ओएमजी 2’ की रिलीजिंग के बाद अब फिल्म पर दर्शकों के रिव्यूज आने शुरू हो गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि जनता को कैसी लगी ‘OMG 2’

नई दिल्ली। सुपरस्टार अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की मच अवेटेड फिल्म ‘OMG 2’ आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। फिल्म में सेक् स एजुकेशन जैसे गंभीर मुद्दे पर बड़ी ही संजीदगी और सच्चाई के साथ बात की गई है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव, पंकज त्रिपाठी कांती प्रसाद मुद्गल और यामी गौतम वकील कामिनी त्रिपाठी के किरदार में हैं। फिल्म में अरुण गोविल भी महत्वपूर्ण किरदार अदा करते दिखाई देते हैं। ‘ओएमजी 2’ की रिलीजिंग के बाद अब फिल्म पर दर्शकों के रिव्यूज आने शुरू हो गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि जनता को कैसी लगी ‘OMG 2’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

आपको बता दें कि दर्शकों को ओएमजी 2 की कहानी पसंद आ रही है। लोग फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की तारीफ़ करते नजर आ रहे हैं। फिल्म सेक् स एजुकेशन जैसे जिस गंभीर मुद्दे को उठाती है, लोग उसका खुले दिल से स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं और इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

सेक् स एजुकेशन जैसे जरुरी लेकिन समाज में खुल कर न बात किये जाने वाले मुद्दे पर इस फिल्म में जिस गंभीरता के साथ लेकिन रोचक अंदाज में बात की गई है। उसके लिए लोग पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की प्रशंशा करते नजर आ रहे हैं।

11 अगस्त को फिल्म ‘ओएमजी 2’ के साथ ‘ग़दर 2’ भी रिलीज हुई है और ग़दर 2 की एडवांस बुकिंग ओएमजी 2 से कहीं ज्यादा है। फिल्म एनालिसिस्ट के मुताबिक ओएमजी 2 के पहले दिन 9-10 करोड़ कमाए जाने का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन अब पब्लिक रिव्यूज सामने आने के बाद इसकी कमाई में उछाल आने की भी संभावना है।