
नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिमन्यु आकर अभिनव की जान बचाता है। अक्षरा अभिमन्यु को घर में रहने के लिए कहती है और दोनों के बीच घर की कई पुरानी बातें होती है। वही कुंडली भाग्य में अंजलि अर्जुन और प्रीता की शादी तोड़ने के लिए पृथ्वी की मदद लेती है और वो हां भी कर देता है। अब देखना होगा कि दोनों मिलकर क्या प्लान करते हैं।
अभिमन्यु का पीछा करेगी अक्षरा
आज के एपिसोड में मंजरी चिंता में है क्योंकि रुही ने अक्षरा की रिकॉर्डिंग सुनी। वो आरोही से कहती है कि वो इतनी शांत कैसे रह सकती है। आरोही कहती है कि मैं इसलिए शांत हूं,क्योंकि वो सिर्फ रिकॉर्डिंग थी, खुद अक्षरा नहीं। अभी तक अक्षरा का रूही और उसके पॉपी के बीच दखल नहीं हुआ है, इसलिए मैं शांत हूं। जिसके बाद आरोही रुही को उस गाने को भूलने के लिए कहती है। उधर अभिनव को होश आ गया है और वो अभिमन्यु को थैंक्यू बोलता है। अक्षरा बातों ही बातों मे अभिमन्यु को अभि कहती है लेकिन फिर माफी मांगती हैं। अक्षरा अभिमन्यु को फीस देने की कोशिश करती है लेकिन वो दोस्ती का रिश्ता बताता है, जिसके बाद अभिनव और अभीर को पता चलता है कि अभिमन्यु भी उदयपुर रहता है। अभिनव बताता है कि अक्षरा का मायका भी वही हैं। अभिमन्यु विदा लेता है लेकिन अक्षरा उसे जैम का बॉक्स देने आती है। अभिमन्यु अक्षरा से सारी गलतियों की माफी मांगता है और कहता है कि गुस्से में कुछ भी कहना गलत है। आने वाले एपिसोड में अभिनव को अक्षरा के अतीत का सच पता चल जाएगा।
अर्जुन से नाराज होगी प्रीता
वहीं कुंडली भाग्य में प्रीता अर्जुन और अंजलि को बात करते हुए सुन लेती है, जहां अर्जुन कहता है कि वो हमेशा एक दोस्त की तरह उसके साथ रहेगा और उसे कभी नहीं खोएगा। ये देखकर प्रीता चली जाती है लेकिन अर्जुन उसे मनाने के लिए जाता है और कहता है कि अंजलि के साथ देखकर तुम्हे जलन हुई। प्रीता इनकार करती है लेकिन अर्जुन कहता है कि तुम्हारे चेहरे पर जलन साफ दिख रही है। प्रीता को बुरा लगता है क्योंकि अर्जुन सारी बातें बोल रहा है, सिवाय सच्चाई के। उधर पृथ्वी ने ऋषभ का एक्सीडेंट कर दिया है और उसे अपने घर ले आया है। ऋषभ को जैसे ही होश आता है, पृथ्वी बताता है कि उसका भयानक एक्सीडेंट हुआ था और उसने उसकी जान बचाई थी। वो कहता है कि अर्जुन ने ही उसका एक्सीडेंट कराया है। ऋषभ बात पर यकीन करने से मना कर देता है। वो ऋषभ कहानी सुनाता है कि अर्जुन का बर्थमार्क नकली है। उधर घर का कोई सदस्य नहीं चाहता है कि अर्जुन और प्रीता की शादी हो।