
नई दिल्ली। 20 वर्षीय अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही उनके निधन की खबर आई है, जिससे अवगत होने के बाद उनके प्रशंसक दुखी हैं। वहीं, महज 20 वर्ष की उम्र में आत्महत्या जैसा कदम उठाना एक रहस्य मालूम पड़ता है। अभिनेत्री द्वारा उठाया गया यह कदम अप्रत्याशित है।
Maharashtra | TV actress Tunisha Sharma committed suicide by hanging herself on the set of a TV serial. She was taken to a hospital where she was declared brought dead: Waliv Police
— ANI (@ANI) December 24, 2022
किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उन्होंने इतनी कम उम्र में ऐसा कदम क्यों उठाया है। वहीं, अगर अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो बहुत ही कम उम्र में कई शो कर चुकी थीं। उनकी एक्टिंग के प्रशंसक कायल रहे हैं।
ध्यान रहे, इससे पहले वे वीर पुत्र- महाराणा प्रताप के बाद वह चक्रवर्ती अशोक सम्राट के साथ इंटरनेट वाला लव में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। उधर, अभिनेत्री ने आत्महत्या की कोशिश करने से पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि जो अपने जुनून से प्रेरित होते हैं वह रुकते नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें वो एक स्क्रिप्ट पढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। बता दें, उनके सुसाइड के बाद अभिनेत्री द्वारा किया गया यह पोस्ट काफी चर्चा में है। जिस पर उनके प्रशंसक खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
अभिनेत्री से सवाल कर रहे हैं कि आखिर आपने ऐसा कदम क्यों उठाया , वो भी इतनी कम उम्र में। साथ में उनके प्रशंसक अपना टूटा हुआ दिल भी भेज रहे हैं। बता दें, मुंबई में शूटिंग के दौरान मेकअप रूप में अभिनेत्री ने फांसी लगाई, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब पुलिस भी मामले की जांच में जुट चुकी है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। कई पहलुओं से मामले की जांच जारी है। अब ऐसे में क्या कुछ सच्चाई निकलकर सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।