Connect with us

मनोरंजन

Tv Serials Update 4 February 2023: उदयपुर जाने को मजबूर होगी अक्षरा तो हमेशा के लिए मुंह मोड़ लेगा अभिमन्यु

Tv Serials Update 4 February 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि नील का जन्मदिन है। मंजरी और आरोही दोनों मिलकर पूजा की तैयारी करती हैं। अभिमन्यु रुही से पापा को बर्थडे विश करने के लिए कहता है

Published

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि  अभिमन्यु की हालत बहुत खराब है। वो रोहन को खुद को एनिथिसिया देने के लिए कहता है। जैसे ही अभिमन्यु को होश आता है वो अक्षरा को फोन मिलाता है लेकिन रुक जाता है, वो कहता है कि अक्षरा अब किसी और की है और जब तो वो माफी नहीं देगी, वो जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाएगा। आज के एपिसोड में अक्षरा उदयपुर जाने का प्लान करती हैं क्योंकि आरोही को बिजली का झटका लगा है।

नील के जन्मदिन की होगी तैयारी

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि नील का जन्मदिन है। मंजरी और आरोही दोनों मिलकर पूजा की तैयारी करती हैं। अभिमन्यु रुही से पापा को बर्थडे विश करने के लिए कहता है लेकिन रुही कहती है कि मरे हुए लोगों का भी बर्थडे होता है। अभिमन्यु उसे समझाता है कि वो हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी बातें, यादें, प्यार तो हमारे साथ है। जिसके बाद सभी लोग पूजा करते हैं। उधर अक्षरा भी नील के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। तभी मुस्कान आती है और अभिनव को बताती है कि उसकी सरकारी नौकरी लग गई है वो भी उदयपुर में। उदयपुर का नाम सुनते ही अभिनव की हवाइयां उड़ जाती हैं।

मुस्कान की लगी नौकरी

अक्षरा भी कहती है कि वो उदयपुर को लेकर कोई मदद नहीं कर सकती है। उस शहर को वो भुला चुकी है। उधर पूजा शुरू होने से पहले अभिमन्यु नील के लिए कुछ लेकर आया होता है लेकिन उसे ढूंढ नहीं पाता। मंजरी उसे समझाती है कि अब कुछ भी करने से नील वापस नहीं आएगा, तू बस रुही के पीछे खड़ा हो जा। अभिमन्यु फैसला लेता है कि वो अब कभी पीछे मुड़कर नहीं देखेगा। अपने दर्द और रिश्ते को पीछे छोड़कर जिंदगी की नई शुरुआत करेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement