
नई दिल्ली। भोजपुरी एक्टर निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव फिल्मों से अपनी अलग पहचान बना चुके हैं, जबकि उनके भाई प्रवेश लाल यादव फिल्मों मे एक्टिंग करने के साथ-साथ फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। दोनों भाई मिलकर भोजपुरी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। दोनों भाई मिलकर फिल्मों में एक्टिंग करते हैं और फैंस के लिए इंटरेस्टिंग फिल्में भी बनाते हैं। अब दोनों भाईयों को साथ में फिल्म के सेट पर देखा गया,जिसके बाद से फैंस को लग रहा है कि कुछ तो बड़ा होने वाला है।तो चलिए जानते हैं कि पोस्ट में क्या खास है।
View this post on Instagram
साथ बैठे दोनों भाई
प्रवेश लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें प्रवेश लाल यादव और दिनेश लाल यादव दोनों को एक साथ देखा जा रहा है।दोनों भाई कुर्सियों पर बैठे हैं…और अंदाज भी अलग दिख रहा है। कैप्शन मेंं प्रवेश लाल ने लिखा-जब मिलेंगे निरहुआ ब्रदर्स से…. जल्द ही कुछ रोमांचक आने वाला है। अब फैंस दोनों को साथ देखकर काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या खास बड़ा होने वाला है। एक यूजर ने लिखा-जल्दी लाइए सर…कब से इंतजार कर रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा-आप बहुत भाग्यशाली हैं कि आपको निरहुआ भाई पसंद हैं….।
View this post on Instagram
प्यारा है दोनों भाइयों का रिश्ता
एक अन्य ने लिखा- दोनो भाई का प्यार राम लखन जैसा है रिश्ता। दोनों को साथ देखकर फैंस को लग रहा है कि जल्द ही निरहुआ रिक्शावाला-3 आने वाली है। खैर ये तो दोनों भाई मिलकर ही बता सकते हैं कि वो क्या करने वाले हैं। काम की बात करें तो प्रवेश लाल यादव की फिल्म घूंघट में घोटाला-3 रिलीज हो चुकी है।इस फिल्म में एक्टर के साथ आम्रपाली दिखी थीं।जबकि निरहुआ ने चीख, हे राम और भूत मंडली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।