newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Uday Chopra: 50 के हुए उदय चोपड़ा, जब एक्टर ने ट्वीट कर आत्महत्या को बताया था अच्छा ऑप्शन

Happy Birthday Uday Chopra: इन्होंने हिंदी सिनेमा में कई फिल्में कर अपनी अलग पहचान बनाई हैं। काफी लंबे समय से उदय चोपड़ा फिल्मों से दूर हैं उदय चोपड़ा का जन्म 05 जनवरी 1973 को मुम्बई में हुआ था। एक्टर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हालांकि, उनका फिल्मी करियर देखा जाए तो वह इतना अच्छा तो नहीं रहा लेकिन हां इन्होंने हिंदी सिनेमा में कई फिल्में कर अपनी अलग पहचान बनाई हैं। काफी लंबे समय से उदय चोपड़ा फिल्मों से दूर हैं उदय चोपड़ा का जन्म 05 जनवरी 1973 को मुम्बई में हुआ था। एक्टर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

उदय चोपड़ा का ट्विट-

उदय चोपड़ा भले ही फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हो लेकिन उनका फिल्मी करियर का ग्राफ इतना कुछ खास नहीं रहा। इनके पिता दिवंगत निर्देशक यशराज चोपड़ा के बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई हैं। इनकी मां का नाम पामेला चोपड़ा हैं। वहीं उदय चोपड़ा की लव लाइफ की बात करें तो एक्टर नरगिस फाकरी के साथ रिलेशनशिप में थे हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। एक बार उदय चोपड़ा ने अपने ट्विटर से एक पोस्ट शेयर किया, जिसको पढ़कर घरवाले हैरान रह गए थे। दरअसल उदय ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि उन्होंने अपना अकाउंट डिएक्टिव कर दिया हैं उन्हें ऐसा महसूस हो रहा हैं कि वह मरने वाले हैं, साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि आत्महत्या करना एक अच्छा विकल्प हैं और इसे मैं स्थायी रूप से कर सकता हूं। हालांकि, उनके इस ट्विट के बाद काफी बवाल हो गया था। उन्होंने लिखा कि वह कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं, उन्हें कुछ भी ठीक नहीं लग रहा हैं इस बात का वह पता नहीं कर पा रहे हैं कि ऐसा क्यों। हालांकि, एक्टर की बातों से ऐसा लगा कि वह डिप्रेशन से गुजर रहे हैं।

एक्टर का वर्कफ्रंट-

वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर धूम-2 में निल एंड निक्की, मेरे यार की शादी हैंस मुझसे दोस्ती करोगी और मोहब्बतें जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। इसके साथ ही उदय yrf कंपनी के सीईओ भी हैं।