
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं। इस पावर कपल ने आज के ही दिन इटली में 11 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। विराट और अनुष्का की मुलाकात एक शैम्पू एड के दौरान हुई थी। यहीं से इन दोनों की लव स्टोरी का सिलसिला आगे बढ़ा। विराट ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनकी और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू एड के दौरान हुई थी। बता दें कि विराट और अनुष्का ने शादी से पहले एक-दूसरे को कुछ सालों तक डेट भी किया था और 2017 में अपने इस रिश्ते को शादी के खूबसूरत अंजाम तक पहुंचाया।
Here’s an adorable glimpse of @virat.kohli and @anushkasharma’s Haldi ceremony 🥹🫶🏻
#bollywood #bollywoodnews #virushka #viratkohli #anushkasharma #reels pic.twitter.com/xR1Tgq5B6L
— Bollywood Khabri (@BwoodKhabri09) December 11, 2023
Bholi yaar 😂😭🧿
6 years of togetherness 🤌❤️✨#ViratKohli | #AnushkaSharma
pic.twitter.com/i5BexrHBpb— 𝗶𝘀𝗵𝗶.🏴 (@kohlifangirl178) December 10, 2023
वायरल हो रहा कपल का अनसीन वीडियो
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की छठी सालगिरह पर अब कपल की हल्दी और रिसेप्शन की अनसीन वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। रिसेप्शन के वीडियो में विराट और अनुष्का एक दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हल्दी के वीडियोज में भी विराट कोहली मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली बेहद डैशिंग लग रहे हैं।
COUPLES MADE IN HEAVEN <3#Virushka l #ViratKohli l #AnushkaSharma l #Abhiya pic.twitter.com/MY2dzp3zVN
— VIRAT👑 (@Viratified18) December 11, 2023
Happy Wedding anniversary cuties 💞😍!!!#Virushka | #ViratKohli | #AnushkaSharma pic.twitter.com/1SsCxxdjpA
— Udayaaaaaaaa✿❤️✿ (@SweetyUdaya) December 11, 2023
अनुष्का हैं विराट के लिए लकी
विराट कोहली ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का शर्मा उनके लिए काफी लकी हैं। क्रिकेटर ने ये भी बताया था कि अनुष्का उनकी जिंदगी के हर अहम मौके पर पिलर बनकर उनके साथ खड़ी रही हैं। बता दें कि इन दिनों विराट अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के जरिए वो एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। भारतीय टीम अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी। हालांकि उससे पहले खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज़ में कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।