newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Upcoming Movies In Yrf Spy Universe: Yrf Spy Universe ने तय किया 2025 तक का शेड्यूल, ये फिल्में मचाएंगी हंगामा

Upcoming Movies In Yrf Spy Universe: इस यूनिवर्स में वो सभी फिल्में शामिल होने वाली हैं जो स्पाई फिल्में हैं। टाइगर फ्रेंचाइजी, वॉर फ्रेंचाइजी, पठान फ्रेंचाइजी और अन्य इस यूनिवर्स का हिस्सा होने वाले हैं। वहीं यशराज फिल्म्स ने 2025 तक दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपना शेड्यूल तैयार कर लिया है। आखिर Yrf Spy Universe के तहत बनने वाली कौन-कौन सी फिल्म आपको देखने को मिलने वाली हैं। यहां इसी बारे में आपको बताएंगे।

नई दिल्ली। यशराज फिल्म के बैनर के तले बनी फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने करीब 1050 करोड़ रूपये का बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन किया है। इसके अलावा चाहे वो सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी हो या फिर ऋतिक रोशन की वॉर फिल्म इन सभी ने ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है। इसी को देखते हुए प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने अब Yrf Spy Universe का निर्माण कर दिया है। इस यूनिवर्स में वो सभी फिल्में शामिल होने वाली हैं जो स्पाई फिल्में हैं। टाइगर फ्रेंचाइजी, वॉर फ्रेंचाइजी, पठान फ्रेंचाइजी और अन्य इस यूनिवर्स का हिस्सा होने वाले हैं। वहीं यशराज फिल्म्स ने 2025 तक दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपना शेड्यूल तैयार कर लिया है। आखिर Yrf Spy Universe के तहत बनने वाली कौन-कौन सी फिल्म आपको देखने को मिलने वाली हैं। यहां इसी बारे में आपको बताएंगे।

Tiger 3

सलमान खान की टाइगर 3 इस यूनिवर्स की आने वाले वाली फिल्म में से एक है। सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी रही है और एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस साल की बिगेस्ट फिल्मों में से एक है सलमान खान की टाइगर 3 | इसमें आपको सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि शाहरुख खान भी नज़र आने वाले हैं। किंग खान की फिल्म पठान में भी सलमान खान देखने को मिले थे जिससे फिल्म का वजन और भी बढ़ गया था और इस साल आने वाली टाइगर 3 यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। इस फिल्म के अधिकतम पार्ट को शूट कर लिया गया है सिर्फ शाहरुख खान के कैमियो का शूट होना बाकी है। इसे 10 नवंबर 2023 को रिलीज़ किया जाएगा।


War 2

Yrf Spy Universe का हिस्सा होने के लिए अब वॉर फिल्म भी शामिल हो गई है। और आदित्य चोपड़ा ने वॉर फ्रेंचाइजी को भी बड़ा बनाने का मन बना लिया है। लेकिन इस बार इस फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर बदल गए हैं और वॉर 2 फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करने वाले हैं। इसके अलावा इस फिल्म के साथ अब जूनियर एनटीआर का नाम भी जुड़ गया है। जिससे ये इस फ्रेंचाइजी की एक और बड़ी फिल्म बन गई है। आदित्य चोपड़ा साऊथ एक्टर एनटीआर को शामिल करके फिल्म को बिगेस्ट एक्शन एंटरटेनर फिल्म बनाना चाहते हैं। इसमें आपको टाइगर 3 के बाद की कहानी देखने को मिल सकती है। ऋतिक रोशन कबीर के किरदार में आपको आश्चर्यचकित भी कर सकते हैं। टाइगर 3 फिल्म के रिलीज़ के बाद इसकी शूटिंग की तैयारी शुरू हो जाएगी और आप साल 2025 तक इस फिल्म को देख सकते हैं।


Pathaan Vs Tiger

बैटमैन वर्सेज सुपरमैन आपने देखा होगा और अब पठान वर्सेज टाइगर के लिए भी तैयार हो जाइए। पठान और टाइगर 3 में जहां दोनों एक साथ हैं वहीं पठान वर्सेज टाइगर 3 में दोनों एक दूसरे के विपरीत देखने को मिलने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी वॉर 2 के एन्ड से जुड़ी हुई होगी। इस फिल्म की शुरुआत भी साल 2024 में शुरू हो सकती है। साल 2025 के अंत तक इस फिल्म को रिलीज़ किया जा सकता है। सलमान और शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ भी इस फिल्म का अहम हिस्सा बनने वाली हैं।