
नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों के लिए जानी जाती हैं। उर्फी को ज्यादातर टॉपलेस ही देखा गया है और एक्ट्रेस भी खुद को बिना कपड़ों के पब्लिक्ली फ्लॉन्ट करने से परहेज नहीं करती है लेकिन अब लगता है कि दुबई के बाद एक्ट्रेस की मुश्किलें भारत में भी बढ़ने वाली हैं क्योंकि एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। उर्फी पर एक बार फिर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है, तो चलिए जानते हैं कि इस बार किसने एक्ट्रेस के बोल्ड लुक पर निशाना साधा है।
भाजपा नेता ने की एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत
इस बार उर्फी का बोल्ड लुक भाजपा नेता के निशाने पर आया है जिन्होंने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैं। भाजपा नेता का नाम है चित्रा किशोर वाघ, जिन्होंने पहले सोशल मीडिया के जरिए उर्फी पर निशाना साधा और फिर पुलिस में एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
मुंबई च्या रस्त्यांवर सार्वजनिक ठिकाणी बिभत्स व किळसवाणे अंगप्रदर्शन करत फिरणाऱ्या #उर्फीजावेद वर तात्काळ कायदेशीर कारवाई करावी यासाठी
मुंबईचे मा.@CPMumbaiPolice तसेच सहआयुक्त कायदा व सुव्यवस्था यांची भेट घेतं मागणी केली @MumbaiPolice @BJP4Maharashtra @BJP4Mumbai pic.twitter.com/M3HHpvTyMB— Chitra Kishor Wagh (@ChitraKWagh) January 1, 2023
भाजपा नेता चित्रा वाघ ने मुंबई पुलिस के कमिश्नर विवेक फंसालकर को पत्र सौंपकर एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की हैं।
शी…ऽऽऽऽ
अरे..हे काय चाललयं मुंबईत
रस्त्यांवर सार्वजनिक ठीकाणी उत्तानपणे नंगटपणा करणारी ही बाई हिला रोखायला @MumbaiPolice कडे
IPC/CRPC आहेत की नाहीतात्काळ बेड्या ठोका हीला
एकीकडे निष्पाप महिला/मुली विकृतांच्या शिकार होताहेत तर ही बया अजून विकृती पसरवतीये @CPMumbaiPolice pic.twitter.com/M1loh1Mhge— Chitra Kishor Wagh (@ChitraKWagh) December 30, 2022
वीडियो शेयर कर निकाला था गुस्सा
बता दें कि कुछ दिन पहले नेता चित्रा ने उर्फी का एक ब्लैक ड्रेस में वीडियो शेयर किया है। जिसमें उर्फी ने सिर्फ दो ब्लैक पट्टियों से खुद को कवर कर रखा था और बॉटम में ब्लैक स्कर्ट पहनी थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए नेता ने लिखा था- मुंबई और मुंबई पुलिस को क्या हो गया है, सड़कों पर सार्वजनिक तौर पर अश्लीलता फैलाने वाली महिला को रोकने के लिए पुलिस कुछ कर क्यों नहीं रही हैं। महिला को रोकने के लिए क्या पुलिस के पास कोई आईपीसी या सीआरपीसी धारा नहीं हैं। एक तरफ मासूम लड़कियां दरिंदों का शिकार होती है और तो दूसरी तरफ ये महिला उन्हीं चीजों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। उर्फी जावेद को तुरंत बेड़ी लगा देनी चाहिए.”। ये पहला मौका नहीं है जब एक्ट्रेस अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से विवादों में रही हैं। इससे पहले दुबई में एक्ट्रेस को गिरफ्तार करने की खबरें आईं थीं।